1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda: डीपीओ को संदिग्ध हालात में लगी गोली, जख्मी अवस्था में की बैठक

Gonda: गोंडा के जिला कार्यक्रम अधिकारी को करवा चौथ के मौके पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। डीपीओ ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

2 min read
Google source verification
crime news

Gonda: उत्तर प्रदेश के गोंडा के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य को करवाचौथ पर लखनऊ में संदिग्ध हालात में गोली लग गई। वह छुट्टी लेकर लखनऊ में आशियाना स्थित अपने घर गए थे। करवा चौथ की पूजा के दौरान मनोज परिवार के साथ छत पर खड़े थे तभी गोली लग गई। किराएदार उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे। सूचना पर इंस्पेक्टर आशियाना भी मौके पर गए थे। वहां उन्हें गोली का खोखा भी मिला था। इलाज के बाद मनोज ने इंस्पेक्टर को तहरीर भी दी, जिसके बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। यह आरोप मनोज मौर्य ने लगाया है। फिलहाल वह स्वस्थ हैं और अपनी ड्यूटी पर हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, लखनऊ में एलडीए कॉलोनी सेक्टर-ए निवासी मनोज कुमार के मुताबिक 20 अक्टूबर को वह गोंडा से लखनऊ आए थे। रात करीब नौ बजे पत्नी संध्या, किराएदार मुकेश शर्मा और उनकी पत्नी के साथ पूजा के लिए मनोज भी छत पर गए थे। वह मुकेश से खड़े होकर बात कर रहे थे। अचानक से कंधे में जलन महसूस हुई और खून बहने लगा। जिसे देख कर सब लोग घबरा गए। शर्ट हटाने पर दाहिने कंधे में छेद नजर आया और बुलेट नीचे फर्श पर जा गिरी। मनोज ने बताया कि इंस्पेक्टर आशियाना को घटना की जानकारी देते हुए फर्श पर गिरी बुलेट भी सौंपी गई थी। घटना के पांच दिन गुजरने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। यह आरोप मनोज कुमार मौर्य ने लगाया।

यह भी पढ़ें: दिवाली की तिथि में बदलाव, आध्यात्मिक गुरु ने बताया क्यों शुभ है 1 नवंबर

जख्मी होने के बाद भी डीपीओ ड्यूटी पर

कंधे पर गोली का जख्म होने के बाद भी डीपीओ मनोज कुमार मौर्य शनिवार सुबह विकास भवन स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों के साथ मीटिंग करके विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इसके बाद वह निरीक्षण के लिए निकल गए। बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य ने करवाचौथ पर लखनऊ में गोली लगने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: क्या उद्धव ठाकरे भाजपा से मिलाएंगे हाथ? बृजभूषण सिंह ने किया नेचुरल गठबंधन का जिक्र

पुलिस मामले की जांच में जुटी

एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, श्री मौर्य ने बताया कि बताया कि लखनऊ में करवा चौथ के दिन मकान की छत पर परिवार के साथ पूजन कर रहे थे। अचानक उनके सीने के ऊपरी हिस्से में जोरदार धक्का लगा जिसकी चर्चा की तो परिवार के लोगों ने कहा कि कंधे के बगल शर्ट में छेद हो गया है। शर्ट निकाला तो हल्का सा खून बह रहा था। साथ ही एक बुलेट भी गिरी। हालांकि डीपीओ ने बताया कि मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं और काम कर रहा हूं। यह भी बताया कि इस घटना को लेकर उन्हें किसी पर शक नहीं है। वह खुद भी हतप्रभ हैं कि उन्हें गोली कैसे लगी। उनका कहना है कि घटना महज इत्तेफाक थी। डीपीओ ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।