
Brij Bhushan Sharan Singh
UP Politics: भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह ने शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को आज या भविष्य में भाजपा के साथ ही आना पड़ेगा, क्योंकि भाजपा के साथ उनका नेचुरल गठबंधन रहा है। मैं अपनी तरफ से उनको कोई ऑफर नहीं दे रहा हूं। लेकिन, निजी तौर पर मेरा ऐसा मानना है।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर बृजभूषण सिंह ने कहा कि वो बहुत बड़ा ड्रामेबाज है। उन्होंने खुद अपने ऊपर हमला करवाया होगा। केजरीवाल ने झूठ बोलने का नया मिसाल कायम किया है। उन्होंने पहलवानों पर निशाना साधते हुए कहा कि नेशनल कुश्ती और जूनियर कुश्ती रोकी जा रही है। यह सब पहलवानों की ही करतूत है। ये पहलवान नायक नहीं खलनायक हैं।
प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने सनातन बोर्ड गठन की बात कही है। जिसको लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं उनसे बात करूंगा। मुझे नहीं लगता कि उनकी मांग नजायज है। सनातन बोर्ड का गठन करने में कोई दिक्कत नहीं है।
उन्होंने दिल्ली में हो रहे प्रदूषण को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि जनता को जागरूक करने की जरूरत है। साथ ही कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत है। चाहे यूपी के किसान पराली जला रहे हो या पंजाब के किसान जला रहे हो। इस पर कठोर कदम उठाने की जरूरत है। यह बहुत गंभीर समस्या है।
Updated on:
27 Oct 2024, 11:30 AM IST
Published on:
27 Oct 2024, 9:46 AM IST
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.