21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda News: गोंडा में दुराचार के दोषी पर कोर्ट का बड़ा फैसला, उम्रकैद 40 हजार रुपये लगा जुर्माना

Gonda News: गोंडा के मनकापुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी फैय्याज उर्फ नक्कन को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने यह फैसला दिया।
2 min read
Google source verification
Patrika news

सांकेतिक फोटो

Gonda News: गोंडा के मनकापुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी के बाद कोर्ट ने आरोपी फैय्याज उर्फ नक्कन को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

गोंडा जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो निर्भय प्रकाश की अदालत ने आरोपी फैय्याज उर्फ नक्कन को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 40 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर मनकापुर थाने में पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी फैय्याज उर्फ नक्कन पुत्र मोहर्रम अली, निवासी मिर्जा का पुरवा ऐलनपुर ग्रांट, थाना मनकापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जांच पूरी होने के बाद दाखिल हुई चार्जशीट

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया गया। इसके बाद मामले की सुनवाई शुरू हुई।

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत इस मामले की लगातार निगरानी की गई। मॉनिटरिंग सेल, लोक अभियोजक सुनील मिश्रा, अशोक सिंह, कोर्ट मोहर्रिर महिला कांस्टेबल वंदना तथा मनकापुर थाने के पैरोकार ने अदालत में प्रभावी पैरवी की। इसी के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए कड़ी सजा सुनाई।

पुलिस ने क्या कहा?

गोंडा पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन कन्विक्शन का उद्देश्य गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों को जल्द और अधिकतम सजा दिलाना है। इसी अभियान के तहत मजबूत साक्ष्य और प्रभावी पैरवी के कारण इस मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा मिली। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।