
डीएम नेहा शर्मा गोंडा
Gonda News: डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में नागरिक संगम जनसंवाद कार्यक्रम के तहत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा जनता स्वयं करेगी। प्रशासन ने पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चार मजिस्ट्रेटों की समिति गठित की है। जो शिकायतों के निस्तारण की निष्पक्ष समीक्षा करेगी। इस प्रक्रिया के तहत यह सत्यापित किया जाएगा कि शिकायतकर्ता नगर निकायों की कार्रवाई से संतुष्ट हैं या नहीं।
Gonda News: डीएम के शिकायतों के निस्तारण को लेकर नए प्लान से एक तरफ जहां पीड़ितों को न्याय मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ घर बैठे शिकायतों का निस्तारण करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की अब खैर नहीं है। लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़े एक्शन की तैयारी है।
इनमें नगर पालिका परिषद गोंडा के लिए विश्व मित्र सिंह अपर उप जिला अधिकारी गोंडा, नगर पालिका करनैलगंज और नगर पंचायत कटरा तथा परसपुर के लिए उप जिलाधिकारी न्यायिक कर्नलगंज नेहा मिश्रा, नगर पंचायत मनकापुर धानेपुर और खरगूपुर के लिए अपर उप जिला अधिकारी यशवंत राव,
तथा नगर पालिका परिषद नवाबगंज, नगर पंचायत बेलसर और तरबगंज के लिए अपर उप जिला अधिकारी द्वितीय विशाल को नामित किया गया है।
उक्त नामित अधिकारी प्रत्येक शिकायतकर्ता से संपर्क कर उनकी समस्याओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे। यदि किसी समस्या का समाधान अपेक्षित रूप से नहीं हुआ है। या उसमें किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है। तो तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन यह भी सुनिश्चित करेगा कि निस्तारण की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी हो।
गंभीर शिकायतों के मामलों में प्रशासन द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। ताकि समस्या के समाधान की वास्तविकता को सत्यापित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, जिन मामलों में ऑनलाइन आवेदन की आवश्यकता होगी। प्रशासन संबंधित व्यक्तियों से संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाएगा। तथा निस्तारण को त्वरित गति प्रदान करेगा।
जनवरी और फरवरी माह में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने नागरिक संगम जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। जिसके अंतर्गत उन्होंने स्वयं नगर पालिका एवं नगर पंचायतों का दौरा कर नागरिकों की शिकायतें सुनीं एवं त्वरित समाधान के निर्देश दिए। अब प्रशासन द्वारा उन शिकायतों पर हुई कार्रवाई की व्यापक समीक्षा प्रारंभ की गई है। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके। कि समस्याओं का समाधान प्रभावी एवं दीर्घकालिक हो।
Published on:
03 Apr 2025 08:38 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
