11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: बीजेपी सांसद ने सीएम योगी को लिखा पत्र, इस रेलवे स्टेशन का नाम अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी करने की मांग

Gonda news: बीजेपी सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गोंडा के इस रेलवे स्टेशन  का नाम बदले जाने की मांग की है।

less than 1 minute read
Google source verification
Gonda News

गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन

Gonda News: बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गोंडा के इस रेलवे स्टेशन का नाम अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी किये जाने की मांग की है।

Gonda News: गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गोंडा के कचहरी रेलवे स्टेशन का नाम अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी किये जाने की मांग की है। सीएम योगी को लिखे गए पत्र में सांसद ने कहा है कि बहुत दिनों से गोंडा की जनता कचहरी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी किए जाने की मांग करती चली आ रही है। उन्होंने कहा कि महान क्रांतिकारी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की फौलादी दृढ़ता देश प्रेम और आजादी के प्रति उनकी दीवानगी आजादी के गुणों से भरे एक महान क्रांतिकारी थे। गोंडा जेल में उन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। जब उन्हें फांसी हुई थी, तो उन्होंने कहा था कि मैं मरने नहीं बल्कि आजाद भारत में पुनर्जन्म लेने जा रहा हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में आग्रह किया है कि गोंडा कचहरी का नाम उनके नाम पर रखने के लिए संबंधित को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें।