17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: बहन की डोली उठने से पहले भाई की उठी अर्थी, बदमाशों ने घर में लूटपाट के बाद मारी गोली

Gonda: गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना के एक गांव में आधी रात के बाद घर में घुसे बदमाशों ने जमकर लूटपाट किया। इस दौरान गृह स्वामी के परिवार की नींद खुल गई। तो एक बदमाश को दौड़ा कर पकड़ लिया। अपने को छुड़ाने के लिए उसने गोली मार कर युवक की हत्या कर दी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। बहन की शादी से पहले भाई की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

2 min read
Google source verification
Gonda News

रोते बिलखते परिजन

Gonda News: गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना के गांव धन्नी पुरवा में घर में घुसे चोरों ने लूटपाट करने के बाद भाग रहे थे। इस दौरान मृतक के भाई शिवदीन ने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक चोर को दौड़ा कर पकड़ लिया। अपने को छुड़ाने के लिए चोर ने शिवदीन को गोली मार दी। जिससे शिवदीन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। लेकिन एक झटके में शादी की खुशियां गम में बदल गई।

Gonda news: गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना के गांव धन्नी पुरवा में गुरुवार की आधी रात के बाद घर में घुसे बदमाशों ने जमकर लूटपाट किया। मृतक के परिजनों की माने तो घर में घुसते ही परिवार के लोगों की लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान 5 से 6 की संख्या में बदमाश थे। मृतक शिवदीन के बहन की शादी 5 मई को होनी थी। वह पैसे की व्यवस्था करके लाया था। मृतक के घर में चोरी करने के बाद पड़ोस के एक घर में चोरी करने की फिराक में थे। तभी परिवार के लोगों की नींद खुल गई। शिवदीन ने शोर मचाना शुरू किया। इस दौरान उसने एक बदमाश को दौड़ा कर पकड़ लिया। अपने को बचाने के लिए बदमाश ने कमर से तमंचा निकालकर शिवदीन को गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जहां शादी की तैयारी चल रही थी। परिवार में खुशी का माहौल था। वहां अब परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:Bahraich: बहराइच में पांच मजदूरों की मौत, तीन घायल, घर पर सूचना पहुंचते ही मचा कोहराम, जाने वजह

एसपी बोले- घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए पांच टीमों का किया गया गठन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि उमरी बेगमगंज थाना के गांव धन्नी पुरवा के रहने वाले देबीदीन ने रात करीब 2 से 3 बजे के आसपास सूचना देकर बताया कि घर में चोरी करके कुछ कर भाग गए। उनका छोटा भाई शिवदीन जग्या ने उसका पीछा किया। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक चोर को पकड़ लिया। उसनेअपने को छुड़ाने के लिए कमर से तमंचा निकाल कर उसके ऊपर फायर कर दिया। जिससे शिवदीन घायल होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस और पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर डाग स्क्वाड को बुलाया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर उमरी बेगमगंज थाने में केस दर्ज कर दिया गया है। घटना का खुलासा करने के लिए कुल पांच टीमों का गठन किया गया है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।