
विकास भवन डीपीआरओ कार्यालय गोंडा
Gonda news: गोंडा जिले में ग्राम पंचायत अधिकारियों के काफी पद खाली पड़े हैं। रिक्त पदों के सापेक्ष 47 नए ग्राम पंचायत अधिकारी जिले को मिल गए हैं। आज सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र मिलेगा।
Gonda News: गोंडा जिले में वर्तमान समय में कुल 87 ग्राम पंचायत अधिकारी तैनात हैं। जिले को 47 नए ग्राम पंचायत अधिकारी मिलने के बाद अब इनकी संख्या 134 हो गई है। जिले में कुल 1214 ग्राम पंचायतें हैं। 47 नये ग्राम पंचायत अधिकारी मिलने के बाद माना जा रहा है कि ग्राम पंचायत अधिकारियों की काफी हद तक कमी पूरी हो जाएगी
जिला पंचायत राज्य अधिकारी डीपीआरओ ने बताया कि 47 नए ग्राम पंचायत अधिकारियों में 34 को ज्वाइन कर दिया गया है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सभी ग्राम पंचायत अधिकारी नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे। जिले स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्दी सभी अधिकारी अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
Published on:
24 Oct 2024 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
