29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News : वृद्धजन आश्रम में कैंप लगाकर हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, मदर्स डे पर आश्रम में महिलाओं को मिलेगा ये सामान

Gonda News समाज कल्याण विभाग से संचालित वृद्धा आश्रम में सेवा भारती के तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम में रह रहे 41 वृद्धजन का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।  

less than 1 minute read
Google source verification
Vbb

Ghg

वृद्धजनों की सेवा से पुनीत कार्य कुछ भी नहीं है। एक ना एक दिन सभी को इस अवस्था से गुजारना पड़ता है। यह बात सेवा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ ओंकार पाठक ने सेवा भारती के तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मौजूद वृद्धजनों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा।

गोंडा जिले के शहर स्थित समाज कल्याण विभाग से संचालित वृद्धजन आश्रम में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती के तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम में मौजूद वृद्धजन महिला और पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने वृद्धजनों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी बताएं। सेवा भारती गोंडा के जिलाध्यक्ष डॉ. ओंकार पाठक ने बताया कि इस शिविर में डॉक्टर फारूक सगीर, डॉक्टर विनोद कुमार वर्मा, प्रवीण सिंह, विष्णु प्रजापति की टीम ने कुल 41 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही उन्हें आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई। यह भी बताया कि सेवा भारती के सक्रिय सदस्य डॉ एपी सिंह, अनिल मित्तल, डा.जितेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, संजय जयसवाल, संजय मनीराम की खास भूमिका रही। आश्रम के प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव तथा अधीक्षक योगेश प्रताप सिंह का सहयोग सराहनीय रहा। सेवा भारती जिला अध्यक्ष डॉक्टर पाठक ने बताया कि 14 मई 2023 को मदर्स डे के अवसर पर 29 महिलाओं को भोजन, वस्त्र, चश्मे, छड़ी, नी कैप आदि उनकी आवश्यकता के सामान वितरित किए जाएंगे। श्रीमती पुष्पा का दांत बनवाने की भी व्यवस्था की जा रही है। इस पुनीत कार्य में संगठन मंत्री आनंद का विशेष योगदान रहा।