जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हुई दबंगों ने पथराव किया इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली है। पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
जमीन विवाद में एक गांव में जमकर मारपीट हुई। दबंगों ने ईट पथराव किया। इसमें कुछ लोगों को चोटे आई है। पीड़ित पक्ष ने 5 लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा लिख कर जांच शुरू कर दी है। पथराव का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना के गांव चुटियापुर में जमीनी विवाद में मारपीट के बाद जमकर ईंट पत्थर चले। जिसमें कुछ लोगों को चोटे आई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।