6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: बबलू हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को भेजा जेल, तीन अब भी फरार जाने पूरा मामला

Gonda news: गोंडा पुलिस ने हाथ पैर बांधकर जबरन जहर पिला कर हत्या कर देने के मामले में चार हत्यारोपी में एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

2 min read
Google source verification
Gonda

पुलिस टीम ने हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda News: गोंडा जिले के कौड़िया थाना के गांव जेठपुरवा के मजरा पश्चिम पुरवा के रहने वाले मुर्गी फार्म संचालक बबलू उर्फ श्याम सिंह की गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर हाथ पैर बांधकर जबरन जहर पिला दिया। परिजन इस मामले में युवक को लेकर अस्पताल गए जहां पर इलाज शुरू होने के कुछ ही देर बाद बबलू की मौत हो गई।

Gonda News: गोंडा जिले की कौड़िया पुलिस ने बबलू हत्याकांड के एक आरोपी अन्नू सिंह उर्फ राजेश सिंह पुत्र अंबिका सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। बता दें कि 19 मई को बबलू जब अपने मुर्गी फार्म पर सो रहा था। उसी समय गांव के राजेश सिंह, कमल बहादुर सिंह सहित चार लोग वहां पहुंचे आरोप है कि जबरन उसके हाथ पैर बांधकर जहर पिला दिया। मृतक के पिता तेज बहादुर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि जब उनका बेटा मुर्गी फार्म पर सो रहा था। तभी गांव के कमल बहादुर सिंह, भारत सिंह, अन्नू सिंह उर्फ राजेश सिंह (पुत्रगण अम्बिका सिंह) एवं राहुल सिंह (पुत्र अन्नू सिंह) एकराय होकर वहां आए। इसके बाद पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तथा उसके हाथ-पैर और नाक दबाकर जबरन मुंह में जहर पिला दिया। इसके बाद फरार हो गए। मेरा बेटा किसी तरह घर आया। उसने घटना की जानकारी दी। जिसे तत्काल जिला अस्पताल गोण्डा ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें:Cyber crime: साइबर सेल लखनऊ की सूचना पर गोंडा में गिरफ्तार हुआ फर्जी सिम एक्टिवेशन करने वाला जिओ स्टोर कर्मचारी

प्रभारी निरीक्षक बोले- एक आरोपी गिरफ्तार अन्य की हो रही तलाश

इस संबंध में कौड़िया थाना के प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।