23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda News: सरकार और जनप्रतिनिधियों ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने किया ये काम, दो KM लंबी सड़क का निर्माण शुरू

Gonda News: ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद जब सरकार और जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीणों ने मिलजुल कर सड़क बनाने का फैसला किया। इसके बाद ग्रामीणों ने ऐसा काम किया कि अब 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 25 Jun 2025, 1:03 PM IST

Gonda News

जेसीबी मशीन से शुरू हुई सड़क की पटाई मौजूद ग्रामीण फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda News: गोंडा जिले का एक ऐसा गांव जहां के ग्रामीण आज भी संपर्क मार्ग के लिए परेशान है। सड़क बनवाने के लिए ग्रामीण तथा कुछ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से खूब पैरबी किया। लेकिन जब शासन प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। तो ग्रामीणों ने मिलजुल कर खुद सड़क बनाने का फैसला किया। इसके बाद सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया। ग्रामीणों के इस कार्य की एक तरफ जहां लोग सराहना कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जनप्रतिनिधियों को कोसते नजर आ रहे हैं।

Gonda News: गोंडा जिले के लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज एवं विधानसभा कटरा बाजार के ब्लॉक पडरीकृपाल के वैनिया संपर्क मार्ग पर सड़क निर्माण न होने के चलते लोगों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। परेशान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए कैसरगंज सांसद करनभूषण सिंह, कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक बावन सिंह एवं ब्लाक प्रमुख से लेकर जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों से सड़क निर्माण की मांग कई बार की। परंतु जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया। ऐसी स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने ने चंदा एकत्रित कर करीब 2 किलोमीटर की लम्बी सड़क का निर्माण का कार्य शुरू कराया।

यह भी पढ़ें:Balrampur: गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन अब बलरामपुर से चलेगी, अब कोलकाता तक सफर हुआ आसान

ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर शुरू किया सड़क निर्माण कार्य

ग्रामीण सुरेंद्र पटेल, उदय राज चौहान, श्रवण कुमार वर्मा, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, सुरेंद्र चौहान ,बिंदेश्वरी वर्मा ,रामनिवास चौहान ,राम कैलाश ने सामूहिक रूप से बताया कि इस सड़क पर लोनियन पुरवा, मिश्रौलिया, लुवाई ,चौहानपुरवा सहित आधा दर्जन से अधिक गांव के करीब 2 हजार से अधिक लोगों का प्रत्येक दिन आवागमन होता रहता है। सड़क निर्माण न होने के चलते लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों व के उपेक्षा के बाद सभी लोगों ने चंदा एकत्रित कर जेसीबी मशीन लगाकर सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा कर एक मिसाल कायम की।