
Gonda News : कैंसर रोग से पीड़ित होमगार्ड जवान को रोग से तो मुक्ति मिल गई। वह पूरी तरह से ठीक हो गया। लेकिन ड्यूटी परिवर्तन को लेकर अफसरों से गुहार लगाई। जब उसकी कहीं नहीं सुनी गई। तो उसने सुसाइड नोट लिखकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
यूपी के गोंडा जिले में एक होमगार्ड के एक जवान ने फांसी लगाकर जान दे दी है। अपने अफसरों के उत्पीड़न से आजिज आकर अपनी जिंदगी समाप्त कर लिया। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के लल्लन पुरवा गांव के रहने वाले अखिलेश तिवारी होमगार्ड के जवान थे। इस समय उनकी ड्यूटी पीआरबी 112 में चल रही थी। इसी दौरान अखिलेश तिवारी कैंसर से पीड़ित हो गए। जिंदगी मौत से जूझने लगे। काफी इलाज के बाद कैंसर से लड़ाई में जिंदगी की जंग वह जीत गए। लेकिन ड्यूटी को लेकर लगातार उनको परेशान किया जा रहा था। अखिलेश तिवारी ने प्रार्थना पत्र देकर कैंसर से पीड़ित होने के चलते सहूलियत और नियम संगत ड्यूटी करने कि अधिकारियों से गुहार लगाई थी। लेकिन अफसरों ने उनकी इस पीड़ा को नजरअंदाज कर दिया। अफसरों के उत्पीड़न से परेशान होकर होमगार्ड के जवान ने गांव के बाहर आम के बगीचे में फांसी लगाकर जान दे दी।
मौत से पहले लिखा सुसाइड नोट, लिख दी पूरी वजह
अखिलेश तिवारी ने मौत से पहले एक सुसाइड नोट लिखा और उसको घटनास्थल पर छोड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों को सुसाइड नोट मिला। जिसमें जिम्मेदारों के लगातार उत्पीड़न की बात उसमें उजागर हुई। अखिलेश तिवारी ने सुसाइड नोट में लिखा कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था। डीएम के नाम से लिखे पत्र में जवान ने अफसरों के उत्पीड़न का जिक्र किया। बीमारी के बाद कमजोर होने पर वह लगातार सहूलियत वाली ड्यूटी देने की मांग कर रहे थे। लेकिन उनकी एक न सुनी गई। नोट में लिखा है कि अखिलेश ने परेशान होकर सुसाइड किया है। अखिलेश तिवारी के परिजन अब जिम्मेदार लोगों पर सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं। वहीं न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
एसपी बोले- सुसाइड नोट की की जा रही जांच
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि होमगार्ड जवान ने सुसाइड किया है। सुसाइड नोट भी मिला है। इस घटना और सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
10 Aug 2023 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
