
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल गोंडा फोटो सोर्स विभाग
गोंडा में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में 14 सब इंस्पेक्टर और 48 आरक्षी व मुख्य आरक्षियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लंबे समय से खाली चल रहे एसओजी और सर्विलांस प्रभारी पद पर तेज-तर्रार उपनिरीक्षक मनीष कुमार को तैनाती दी गई है।
गोंडा पुलिस विभाग में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। जिले की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने 62 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया। इनमें 14 उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं। सबसे अहम बदलाव एसओजी और सर्विलांस प्रभारी पद को लेकर हुआ। जो पिछले करीब एक सप्ताह से खाली पड़ा था। इस जिम्मेदारी के लिए उपनिरीक्षक मनीष कुमार को नियुक्त किया गया है। खास बात यह रही कि उनका इटियाथोक थाने में हुआ पूर्व स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया। मनीष कुमार इससे पहले सोनी गुमटी चौकी प्रभारी के रूप में तैनात थे। जिले में उनकी कार्यशैली को काफी सक्रिय माना जाता है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक राहुल मौर्य को कोतवाली नगर की सोनी गुमटी चौकी की कमान सौंपी गई है। वहीं अमित कुमार सिंह को परसपुर से नवाबगंज भेजा गया है। अवधेश कुमार पाल को वजीरगंज, राजेंद्र कनौजिया को कटरा बाजार, अंकित कुमार यादव को कौड़िया और मोहम्मद गुफरान को इटियाथोक थाने में नई तैनाती मिली है। इसके अलावा दीनबंधु राय को कर्नलगंज, चुन्नू अहमद को उमरीबेगमगंज और राजेश पांडेय को इटियाथोक भेजा गया है। आरती वर्मा और प्रमोद कुमार मिश्रा को न्यायालय सुरक्षा शाखा में तैनात किया गया है। जबकि गुलाब चंद्र यादव को मॉनिटरिंग सेल की जिम्मेदारी दी गई है।
एसपी विनीत जायसवाल ने सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय होगी।
Published on:
16 May 2026 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
