
शिक्षक सुधीर सिंह फाइल फोटो
Gonda road accident: यूपी के गोंडा जिले में मंगलवार की देर रात करीब 11:30 बजे के आसपास एक प्रतिष्ठित कॉलेज के अंग्रेजी अध्यापक सुधीर सिंह अपने मित्रों के साथ चाय पीने के बाद अपने घर जाने के लिए निकले थे। गोंडा अयोध्या सर्कुलर रोड पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने अपने मित्रों से कहा था कि बहुत दिन हो गए व्यस्तता अधिक होने के कारण मुलाकात नहीं होती है। आज हमने सोचा कि मिल ही ले। इस घटना के बाद से शिक्षक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शिक्षक की मौत से जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
Gonda road accident: गोंडा जिले के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले शिक्षक सुधीर सिंह फातिमा कॉलेज में बीते 10 वर्षों से अंग्रेजी के अध्यापक थे। मंगलवार को वह अपने स्कूल से थोड़ी दूर एक दुकान पर अपने मित्रों के साथ चाय पी रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने मित्रों से कहा कि बहुत दिन हो गए व्यस्तता अधिक होने के कारण मुलाकात नहीं हो पा रही है। इसके बाद वह अपने मित्रों से कुछ देर बातचीत किया। उसके बाद आवास विकास स्थित अपने घर जाने लगे। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रात अधिक होने के कारण समय से इलाज न मिलने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। शिक्षक के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सोशल मीडिया पर लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। शिक्षक की मौत के बाद पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। शिक्षक सुधीर सिंह अंग्रेजी के जाने-माने अध्यापक थे। छात्रों के बीच वह काफी प्रिय रहे। प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह देर रात करीब 11:30 बजे की घटना है। शिक्षक अपने मित्रों से मिलने के बाद घर जा रहे थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Updated on:
04 Sept 2024 10:20 am
Published on:
04 Sept 2024 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
