16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda: ट्रक का टायर फटने से रिम का छल्ला निकलकर महिला को लगा एक हाथ कटकर हुआ अलग चेहरा भी जख्मी, लखनऊ रेफर

Gonda news: गोंडा जिले में चलती ट्रक का टायर फटने से रिम का छल्ला निकालकर बाजार जा रही महिला को इतना तेजी से लगा कि इसका एक हाथ कटकर पूरी तरह से अलग हो गया। चेहरा भी जख्मी हो गया। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
Gonda

घटना के बाद जांच करती पुलिस लगी भीड़

Gonda News: गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के बहलोलपुर बाजार में चलती ट्रक का टायर फट जाने से रिम का छल्ला निकालकर एक महिला को तेजी से लगा। जिससे उसका एक हाथ कट कर पूरी तरह से अलग हो गया। चेहरा भी जख्मी हो गया। तत्काल उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Gonda News: गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के बाजार सिसई बहलोलपुर में शुक्रवार को चलती ट्रक का टायर फटने से रिम का छल्ला निकालकर बाजार आई महिला को लग गया। जिससे एक हाथ पूरी तरह से कट कर अलग हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में महिला को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

रिम का छल्ला लगने से महिला का हाथ काटकर हुआ अलग

इटियाथोक थाना प्रभारी राजेंद्र कनौजिया ने बताया सिसई बहलोलपुर बाजार की रहने वाली पुष्पा प्रजापति (30) पत्नी शिव शंकर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पड़ोस में रहने वाले विनोद श्रीवास्तव के मकान के बगल में मौजूद गली से होकर निकल रही थी। कि गोंडा की तरफ से आ रहे ट्रक के एक साइड का टायर फट गया। पहिये के रिम से निकला छल्ला तेज गति से हवा में उछला और पुष्पा को जा लगा। प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें, तो इस हादसे में पुष्पा का एक हाथ कटकर अलग हो गया। चेहरा भी बुरी तरह से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। परिजनों के मुताबिक पुष्पा की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा तीन की मौत 22 घायल पंजाब से मजदूरी कर लौट रहे थे लोग