2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News : 7 साल पहले गोंडा से गायब हो गई अवसाद की शिकार महिला, नेपाल में मिली, हालत देख हैरान रह गए परिजन

Gonda News : गोंडा जिले रहने वाली एक महिला मानसिक अवसाद का शिकार होने के कारण घर से अचानक गायब हुई और नेपाल पहुंच गई। परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका। महिला नेपाल के एक आश्रम में रह रही थी। 7 वर्षों बाद ऐसे पहुंची घर परिजन भी रह गए दंग।

2 min read
Google source verification
img-20230710-wa0005.jpg

Gonda News : गोंडा जिले की रहने वाली महिला मानसिक अवसाद के कारण अचानक घर से गायब हो गई। और फिर पता नहीं कैसे वह नेपाल पहुंच गई। बेसहारा महिला को वहां चल रहे एक आश्रम के लोगों ने सहारा दिया। 7 वर्षों तक वह आश्रम में रही। जब उसकी याददाश्त लौटी आश्रम के लोगों से उसने पूरा पता बताया। नेपाल पुलिस और आश्रम के लोगों ने मिलकर गोंडा पुलिस के सहयोग से पुस्तक परिजनों को सौंप दिया।

यूपी के गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र निवासिनी एक महिला मानसिक अवसाद का शिकार होने पर अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन किया। उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजन थक हार कर परिजन घर बैठ गए। 7 वर्षों तक कोई अता पता नहीं चल सका। परिजन मिलने की आशा पूरी तरह से छोड़ चुके थे। महिला नेपाल पहुंच गई। यूपी के कुछ लोग नेपाल में मानव सेवा संस्थान नाम की संस्था चल रही है। महिला आश्रम में पहुंच गई। उस समय महिला अपना कोई पता आश्रम वालों को नहीं बता सकी। आश्रम में रहने लगी करीब 7 साल बाद अचानक उसकी याददाश्त लौट आई। फिर वह लोगों से पूछने लगी कि वह यहां कैसे पहुंच गई। फिर उसने आश्रम के कर्मचारियों से अपना पूरा पता बताया। उसके बाद आश्रम के लोगों ने गोंडा पुलिस से संपर्क किया। गोंडा और नेपाल पुलिस तथा आश्रम के कर्मचारियों के सहयोग से महिला को गोंडा लाकर परिजनों को सौंप दिया गया। 7 साल बाद बेटे अपनी मां को पाकर हाल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक बोले- परिजनों ने पुलिस को दिया धन्यवाद

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि इटियाथोक थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला मानसिक रूप से परेशान थी वक्त किसी परिस्थिति में नेपाल पहुंच गई। वहां मानव सेवा संस्थान में रह रही थी। जब उसकी याददाश्त लौटी तो महिला ने अपने को गोंडा क़ा निवासी बताया संस्था के लोगो ने जब अच्छे से कॉउंसिल किया तो महिला ने बग्गी रोड बताया फिर उसकी जांच पड़ताल की गई। तो पता चला कि इटियाथोक थाना के धरमेई गांव की रहने वाली है। फिर उनके घर परिवार को सूचना दी गई। उनके 5 बच्चे हैं। परिवार के लोगों को पुलिस के साथ भेजा गया। वहां पर संस्था के जय प्रकाश जिन्होंने गोंडा पुलिस से संपर्क किया था। उनकी पुरानी याददाश्त वापस आ गई है। मां के मिल जाने से परिवार के साथ गांव वाले भी खुश हैं। और पुलिस की सराहना कर रहे हैं।