
डीएम को प्रमाण पत्र देते इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि
दीपावली से पहले जिले को एक बड़ी सौगात मिली है। शारदीय नवरात्रि के महाष्टमी को जिले में एक साथ 11 हजार कन्या पूजन का कार्यक्रम किया गया था। जिसके दृष्टिगत जिले का नाम इंडिया ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। शनिवार को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि ने गोंडा पहुंचकर जिलाधिकारी नेहा शर्मा को सौंपा प्रमाण पत्र सौपा। जिले को प्रमाण पत्र मिलने के बाद जनपद वासियों को एक बड़ी खुशखबरी मिली है।
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि ने गोंडा डीएम से उनके कैम्प कार्यालय पर मिलकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट उनको सौंपा है। जिससे पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। शारदीय नवरात्रि में दुर्गा महाष्टमी के दिन जिले के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज टॉमसन के मैदान में 11000 कन्याओं का एक साथ कन्या पूजन करके एक रिकॉर्ड बनाया गया था। जिसको लेकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों ने 11000 कन्याओं के पूजन कार्यक्रम डिटेल मांगी गई थी।
शनिवार को जनपद में छोटी दीपावली के दिन इंडिया बुक का रिकॉर्ड के प्रतिनिधि आसिफ खान ने गोंडा डीएम नेहा शर्मा से उनके कैम्प कार्यालय पर मुलाकात करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने 11000 कन्याओं के कन्या पूजन का कार्यक्रम को शक्ति वंदन नाम दिया था। एक साथ 11000 कन्याओं को बैठाकर उनका कन्या पूजन किया था। जनपद वासियों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हर्ष का माहौल है। क्योंकि आज दीपावली के दिन इतनी बड़ी सौगात गोंडा वासियों को मिली है।
Published on:
11 Nov 2023 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
