Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Premanand Maharaj: नींद अधिक आती तो प्रेमानंद महाराज की गांठ बांध ले ये पांच बात, जानिए इसे कम करने के अचूक उपाय

Premanand Maharaj: जिंदगी की इस भाग दौड़ में लोगों की दिनचर्या अनियमित हो चुकी है। इसके कारण लोग थकान महसूस करते हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं। जिन्हें इस भाग दौड़ की जिंदगी में रात को नींद भी नहीं आती है। वहीं तमाम लोग ऐसे हैं। जो बहुत अधिक सोते हैं। प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज ने नींद कम करने के पांच अचूक उपाय बताएं। ऐसा करके कोई भी व्यक्ति अपने जीवन शैली में सुधार ला सकता है।

2 min read
Google source verification
Premanand Maharaj

अध्यात्म गुरु प्रेमानंद महाराज

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने नींद कम करने अचूक उपाय बताया है। उनका कहना है कि यदि हम अपने शरीर और मस्तिष्क को सही तरीके से प्रशिक्षित करें तो सोने और उठने का टाइम निर्धारित कर ले। इसका नियमित अभ्यास करते रहे। तो कम नींद लेने के बाद भी ऊर्जा और उत्साह बनाए रख सकते हैं।

Premanand Maharaj: अध्यात्म गुरु प्रेमानंद महाराज के अनुसार नींद को कंट्रोल करने का सबसे प्रभावी तरीका नियमित दिनचर्या और ध्यान है। कुछ ऐसे उपाय हैं। जिन्हें हम आजमा सकते हैं। इसके लिए हमें कम से कम 15 से 20 मिनट प्रतिदिन ध्यान अवश्य करना चाहिए। इससे मन और मस्तिक को शांति मिलती है। ऐसा करने से शरीर को गहरी नींद की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर हम नियमित ध्यान करते हैं। तो हमें थकान महसूस नहीं होगी।

अनियमित दिनचर्या के कारण थकान होती महसूस

बहुत अधिक सोने वालों की दिनचर्या अक्सर अनियमित होती है। यही वजह है कि वह अधिक सोने के बाद भी थकान महसूस करते हैं। महाराज का मानना है कि सोने और जागने का हमें स्वत समय निर्धारित करना होगा। शरीर को एक नियमित चक्र में ढालने से इसमें सुधार होगा। ऐसा करके हम अपने जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। ऐसा करने वाला व्यक्ति हमेशा अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेगा।

रात्रि के समय हल्का भोजन करें

रात्रि के समय हमें हल्का भोजन करना चाहिए। हल्का भोजन करने से पाचन तंत्र पर अधिक भार नहीं पड़ता है। महाराज का सुझाव है कि रात्रि का भोजन हल्का और संतुलित होना चाहिए। इससे सुबह उठने में सहूलियत होती है।

आंतरिक शक्ति को पहचाने

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि हमारे आत्मा और शरीर की शक्ति बहुत अधिक होती है। हमें आंतरिक शक्ति को पहचानने की जरूरत है। इस शक्ति का हम सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाते हैं। आत्म चिंतन और ध्यान के माध्यम से आंतरिक शक्ति को पहचान सकते हैं। ऐसा करने से नींद की जरूरत को संतुलित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:weather news: अब गांव में मिलेगी मौसम संबंधी आंधी- तूफान और वर्षा की जानकारी, ग्राम पंचायतें होगी अपडेट

अधिक पानी का करें सेवन

अधिक पानी का सेवन करने से थकान और सुस्ती दूर होती है। इसके साथ ही शरीर का एनर्जी लेवल मेंटेन रहता है। हमेशा ताजगी का एहसास होता है। महाराज की सलाह है कि दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।

कुछ सावधानियां भी जरूरी

नींद को कम करना कुछ मामलों में लाभकारी हो सकता है। लेकिन नींद को पूरी तरह से त्याग देना शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकता है। हमें अपने शरीर की जरूरत और संकेत को पहचान कर ऐसा करना चाहिए। यदि आपको नींद नहीं आती है। या अधिक आती है। तो महाराज के सुझाव के साथ-साथ चिकित्सीय परामर्श भी लेना आवश्यक है।