
सांकेतिक फोटो जेनरेट AI
नवरात्रि पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। गोंडा से तुलसीपुर के बीच अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। जिससे यात्रियों को त्योहार के दौरान सुगम यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।
नवरात्रि के अवसर पर बढ़ने वाली यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05078/05077 गोंडा-तुलसीपुर-गोंडा अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन गोंडा से 22 सितंबर से 06 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन और तुलसीपुर से 23 सितंबर से 07 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन कुल 15 फेरों के लिए चलाई जाएगी। गोण्डा-तुलसीपुर अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 22 सितम्बर से 06 अक्टूबर, 2025 तक प्रतिदिन गोण्डा से 21.50 बजे प्रस्थान कर सुभागपुर से 22.12 बजे, इंटियाथोक से 22.34 बजे, भवानीपुर कलां से 22.43 बजे, बलरामपुर से 22.55 बजे, झारखण्डी से 23.03 बजे, गैंजहवां से 23.19 बजे, कौवापुर से 23.36 बजे तथा लक्ष्मणपुर हॉल्ट से 23.43 बजे छूटकर दूसरे दिन तुलसीपुर 00.15 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में, 05077 तुलसीपुर-गोण्डा अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 23 सितम्बर से 07 अक्टूबर, 2025 तक प्रतिदिन तुलसीपुर से 03.10 बजे प्रस्थान कर लक्ष्मणपुर हॉल्ट से 03.20 बजे, कौवापुर से 03.30 बजे, गैंजहवां से 03.41 बजे, झारखण्डी से 03.50 बजे, बलरामपुर से 03.58 बजे, भवानीपुर कलां से 04.08 बजे, इंटियाथोक से 04.21 बजे तथा सुभागपुर से 04.40 बजे छूटकर गोण्डा से 05.00 बजे पहुंचेगी।
Updated on:
22 Sept 2025 04:48 pm
Published on:
22 Sept 2025 04:48 pm
