
उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में समाजवादी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह पहले अपने पार्टी के नेताओं जिन्होंने शादी की उम्र 18 से 21 करने पर अभद्र टिप्पणी की है। पहले वह पार्टी में महिलाओं और बच्चियों को सम्मान दिलाएं। उसके बाद किसी के विषय में बात करें। प्रियंका द्वारा कांग्रेस पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि वह बताएं कि वर्तमान समय में कांग्रेश पार्टी में कितने महिलाओं की भागीदारी है। यदि वह महिलाओं का सम्मान करती हैं। तो अपने पद से हट जाएं। किसी दूसरी महिला को अध्यक्ष बना दें। है कांग्रेस के एक विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस तरह से विधायक ने अभद्र टिप्पणी महिलाओं बेटियों के प्रति की है। क्यों नहीं प्रियंका गांधी आगे आकर उनका विरोध करती हैं। उनकी पार्टी के लोग यदि अभद्र टिप्पणी भी करेंगे तो वह अच्छी बात है। कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की पार्टी है। जहां तक शादी की उम्र बढ़ाने का सवाल है।समाज में बेटे और बेटियां दोनों बराबर हैं। ऐसे में यदि बेटो की उम्र 21 वर्ष है। तो लड़कियों के शादी की उम्र भी 21 वर्ष होनी चाहिए। कांग्रेस सपा व बसपा को उन्होंने महिला विरोधी करार दिया। राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बड़े--बड़े कांड हुए हैं। तब राहुल बहुत छोटे थे। पहले वह उसकी जानकारी करके उसका हिसाब दें। उसके बाद ही कोई टिप्पणी करें ।
Published on:
24 Dec 2021 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
