
नागिन डांस के बाद अस्पताल में भर्ती युवक फोटो सोर्स वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट से
UP News: यूपी की गोंडा जिले में एक दिन पहले नागिन गाने की धुन पर जमकर डांस करने वाले युवक को किसी विषैले में सर्प ने बिस्तर पर चढ़कर काट लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वही इस घटना को लेकर लोग हैरान है।
UP News: गोंडा जिले की नवाबगंज थाना के गांव लौव्वाबीरपुर के रहने वाले तिलकराम 35 वर्ष शुक्रवार को नागिन गाने पर उन्होंने जमकर डांस किया। वीडियो में साफ दिख रहा है। कि डांस करते-करते उन्होंने अपने शर्ट भी उतार दिया। करीब 1 घंटे तक जमकर ठुमके लगाए। नागिन डांस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपने बिस्तर पर लेटा था। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे काट लिया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे एंटी वेनम दिया। लेकिन युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। गांव के लोग सर्प दंश की घटना को युवक द्वारा एक दिन पहले किये गये नागिन डांस से जोडकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
युवक को सांप काटने के बाद अब लोग इसको नागिन डांस से जोड़कर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। उनका कहना है कि नागिन डांस करने से नागराज नाराज हो गए। इसलिए बिस्तर पर चढ़कर काटा है। युवक का नागिन डांस करते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर ट्रेड करने लगा है। हालांकि ऐसी बातें करना अंधविश्वास को बढ़ावा देना होगा। हम किसी ऐसी दावा की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह एक संयोग था। इससे ज्यादा कुछ नहीं है।
Published on:
29 Jun 2025 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
