11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पुलिस ने भाई दूज पर्व पर सौ लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

यूपी पुलिस ने भाई दूज पर्ब पर सौ लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटकर एक मिसाल पेश कर दिया है।  

less than 1 minute read
Google source verification
मोबाइल पाकर खिल उठे चेहरे

मोबाइल पाकर खिल उठे चेहरे

गोंडा पुलिस की सर्विलांस टीम ने चोरी गए और खोये हुए करीब एक सैकड़ा मोबाइल बरामद कर जब लोगों को वापस लौटाया तो उनके चेहरे खिल उठे।भाई दूज पर करीब 8 लाख 60 हजार कीमत के 60 मोबाइल फोन एसपी कार्यालय पर बुलाकर उन्हें वापस किया गया।

जिले में मोबाइल चोरी की बढ़ती वारदात के बीच एसपी ने इनकी बरामदगी के निर्देश सर्विलांस और एसओजी टीम को दिए थे। सर्विलांस टीम ने खोये हुए प्रत्येक मोबाइल की लगातार ट्रैकिंग की गयी। ट्रेस होने पर एसओजी टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों से मोबाइलों को बरामद किया गया। सर्विलांस और एसओजी टीम ने खोये हुए मोबाइलो की बरामदगी के लिए किये गए प्रयासों के फलस्वरुप 60 खोये हुए विभिन्न कम्पनियों जैसे वीवों, रेडमी, ओप्पो, सैमसंग, रियलमी, इनफिन्क्स, आदि मोबाइल बरामद कर पुलिस कार्यालय में उनके स्वामियो को बुलाकर उन्हें दिया गया। जिनकी कीमत करीब 8 लाख 60 हजार है।अपर पुलिस अधीक्षक ने खोये हुए मोबाइलों को बरामद करने वाली सर्विलांस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

एसपी बोले- टीम को पुरस्कृत किया जाएगा

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि खोये और चोरी गए मोबाइलों की बरामदगी के लिए एसओजी और सर्विलांस सेल को निर्देश दिए गए थे। सर्विलांस सेल औऱ उनकी टीम ने करीब एक सैकड़ा मोबाइल बरामद किया था। इसमें कुछ लोगों को बुलाकर मोबाइल दे दिया गया था। भाई दूज के अवसर पर आज करीब 60 लोगों को उनके मोबाइल वापस की गई है। जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। इस कार्य के लिए टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

इनको मिली सफलता

सर्विलास प्रभारी शादाब आलम,एसओजी प्रभारी सर्वजीत गुप्ता मय एसओजी टीम हृदयनारायण दीक्षित, सर्विलास सेल

सुमित शर्मा,रवि कुमार, अमितेश, अंशुमान पाण्डेय के प्रयास से करीब एक सैकड़ा मोबाइल सेट पिछले दो माह में बरामद किए गए।