
सांकेतिक तस्वीर सोशल मीडिया से
UP Rain alert: मानसून एक बार फिर तेजी से सक्रिय हुआ है। पूर्वी यूपी के गोंडा बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती सहित 23 जिलों में अगले 4 दिनों तक आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। उत्तर प्रदेश में अब तक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 52 लोग असमय काल के गाल में समा गए हैं।
पूर्वी यूपी के कई जिलों में शुक्रवार की रात से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज से अगले 4 दिनों तक यानी 13, 14, 15, 16 आंधी तूफान मूसलाधार बारिश के साथ कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी किया है। हालांकि बीते करीब चार दिनों से दिन के समय में लोग उमस भरी गर्मी से व्याकुल रहे। शनिवार की शाम बूंदाबांदी शुरू होने के बाद गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को यूपी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाके में बहुत भारी बारिश चार दिन होने की संभावना है।
Updated on:
13 Jul 2024 06:59 am
Published on:
13 Jul 2024 06:58 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
