
मौसम की सांकेतिक फोटो Ai जनरेट किया गया
UP Rains: यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। चिलचिलाती धूप ने लोगों को एक बार फिर बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में 4 से 5 डिग्री तापमान बढ़ाने की संभावना जताई है। पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित करीब 23 जिलों में 7 और 8 जून को मौसम शुष्क रहेगा। 9 और 10 जून को हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 11 जून से मौसम के एक बार फिर करवट लेने की संभावना है। आईएमडी ने इस दौरान पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश आंधी- तूफान के लिए अलर्ट जारी किया है। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
UP Rains: मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। IMD के अनुसार इस समय कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीं है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और पूर्वी यूपी पर बने द्रोणी के पूरब की ओर खिसक जाने से 10 जून तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 8 और 9 जून को लू का सामना करना पड़ेगा।
11 जून से प्रदेश में एक बार फिर से पुरवा हवाओं का प्रभाव शुरू हो सकता है। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश से बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। लोगों को लू और गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
केरल में मानसून समय से 10 दिन पहले दस्तक दे चुका था। लेकिन मानसून की गाड़ी पर ब्रेक लग गया है। यूपी में इसके 20 जून तक पहुंचने की संभावना है। वैसे उत्तर प्रदेश में 15 जून तक मौसम के आने की संभावना रहती है लेकिन इस बार अपने निर्धारित समय से मानसून एक सप्ताह तक लेट हो सकता है।
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर,प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, एवं आसपास के इलाकों में 3 दिन तक तूफानी हवाओं के साथ बारिश कुछ इलाकों में वज्रपात होने की संभावना है।
Updated on:
07 Jun 2025 09:24 am
Published on:
07 Jun 2025 09:15 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
