
यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है
UP weather update: यूपी के 18 जिलों में न्यूनतम तापमान में बुधवार को काफी गिरावट दर्ज की गई। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित तराई क्षेत्र के जिलों में तीन दिन हो गए सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। सुबह शाम हल्का कोहरा हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। आईएमडी ने 2 जनवरी यानी आज पूरे यूपी में कोल्ड डे घोषित किया है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
UP weather update: नए वर्ष के दूसरे दिन यानी 2 जनवरी को भी कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरते रहे। तीन दिन हो गए धूप नहीं निकली। मौसम विभाग IMD ने कल से मौसम में सुधार के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 3.9 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गुरुवार को तापमान में मामूली सुधार के संकेत हैं। दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इससे दिन में सर्दी से थोड़ी राहत रहेगी। लेकिन रात में सर्दी अधिक रहेगी। गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत दिवस रहेगा। श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, और बरेली सहित कई जिलों में दो जनवरी से तीन जनवरी सुबह साढ़े आठ बजे तक शीत दिवस के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तापमान की बात करें तो यूपी में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को फुरसतगंज में तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
प्रदेश के बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर जिले में घना कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिले में भी घना कोहरा छा सकता है।
Updated on:
02 Jan 2025 09:45 am
Published on:
02 Jan 2025 09:44 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
