7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: साथियों ने शराब पिलाई, फिर जमकर की पिटाई, मरा समझ कर तालाब के किनारे फेंका, इलाज के दौरान मौत

Gonda News: गोंडा के पड़री कृपाल में सीमेंट गोदाम कर्मचारी की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी। परिजनों का आरोप है कि सीमेंट चोरी की शिकायत करने पर साथियों ने पहले शराब पिलाई, फिर बेरहमी से पीटकर तालाब किनारे फेंक दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
मृतक का भाई फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा में गोदाम के कर्मचारी की मौत (मृतक के भाई का फाइल फोटो- पत्रिका)

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक कर्मचारी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार का आरोप है कि गोदाम में सीमेंट चोरी की जानकारी देने के कारण कुछ लोगों ने उससे दुश्मनी पाल ली। आरोप है कि कर्मचारी को शराब पिलाई गई, फिर बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद उसे घायल हालत में तालाब के पास छोड़ दिया गया। इलाज के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई।

गोंडा जिले के पड़री कृपाल क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी सीमेंट गोदाम में काम करने वाले कर्मचारी की मौत के बाद परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि गोदाम में हुई सीमेंट चोरी की जानकारी देने की वजह से कुछ लोग रामकरन से नाराज थे। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।

परिवार के मुताबिक, रामकरन एक निजी सीमेंट गोदाम में काम करता था। कुछ समय पहले गोदाम से 11 बोरी सीमेंट गायब हो गई थीं। आरोप है कि गोदाम में काम करने वाले कुछ लोगों ने ही सीमेंट बेच दी थी। इस घटना की जानकारी रामकरन ने गोदाम के मुंशी को दे दी। इसके बाद से आरोपी रामकरन से नाराज रहने लगे और उसे सबक सिखाने की योजना बनाई।

भाई ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के भाई राम अचल का आरोप है कि आरोपियों ने पहले रामकरन को अपने साथ बैठाकर शराब पिलाई। इसके बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो उसे तालाब के किनारे छोड़कर सभी लोग मौके से फरार हो गए।

दूसरे दिन सुबह महिलाओं ने देखा

अगली सुबह खेतों की ओर गई महिलाओं ने रामकरन को घायल अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना परिवार को दी। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे गोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद परिवार ने चार लोगों को नामजद करते हुए। पुलिस को तहरीर दी है। सभी आरोपी सुखदेव पुरवा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उपलब्ध साक्ष्यों और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग