5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बृजभूषण बोले- मैं अयोध्या के रग- रग से वाकिब हूँ, अब जांच पूरी हो जाने के बाद एक बार फिर बोलूंगा जांच सही हुई कि नहीं?

Ram Mandir Controversy: राम मंदिर चंदा विवाद तथा अयोध्या की व्यवस्थाओं पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह अयोध्या के रग-रग से वाकिब हैं। एसआईटी जांच पूरी होने के बाद बताएंगे कि जांच सही हुई या नहीं। उन्होंने बैरियर व्यवस्था पर सवाल उठाए। कई सवालों का जवाब उन्होंने खुल कर दिया।
2 min read
Google source verification
बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह फोटो सोर्स ANI

बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह फोटो सोर्स ANI

Brij Bhushan Sharan Singh: राम मंदिर चंदा विवाद और अयोध्या की व्यवस्थाओं को लेकर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह इन मुद्दों को पिछले पांच वर्षों से उठाते आ रहे हैं। उन्होंने अयोध्या में लगाए गए बैरियरों पर कहा कि इससे आम श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि एसआईटी जांच पूरी होने के बाद हम एक बार फिर बोलेंगे। जांच सही हुई या गलत। साथ ही अपने खिलाफ चल रहे यौन शोषण मामले में न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताया।

अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि राम मंदिर पर मैं पहले भी बोल चुका हूं। मैं पहला व्यक्ति हूं, जिसने अयोध्या के लिए समय-समय पर आवाज उठाई है। कहा कि अयोध्या के अंदर या फिर पूरा परिक्षेत्र जिसमें देवीपाटन मंडल अंबेडकर नगर, बाराबंकी यहां के लोगों के साथ क्या हुआ। यह सारे विषय पहले रख चुका हूं। अयोध्या में लगाए बैरियर पर उन्होंने सवाल उठाया कहा यह क्यों लगाए गए। उससे क्या लाभ मिला।

अयोध्या में सिक्योरिटी के बहाने लगे तमाम बैरियर

अयोध्या को एकदम ऐसे जैसे पीएम हाउस और राष्ट्रपति भवन की सिक्योरिटी होती है। उस तर्ज पर यहां की सिक्योरिटी होनी चाहिए। लेकिन सिक्योरिटी के बहाने तमाम बैरियर लगा दिए गए। जिसका खामियाजा यह हुआ कि राम मंदिर से आम जनमानस गरीब पूरी तरह से कट गया। रहा सवाल जो भ्रष्टाचार के विषय मैं बहुत पहले बोला था। जब किसी भी जनप्रतिनिधि ने कुछ नहीं कहा था।

पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि अयोध्या में एक रंग महल एक मंदिर है। इसके आगे बैरियर लगा है। वह बैरियर दूसरी जगह जा सकता है। लेकिन रंग महल उन्हें लेना है। यह अलग बात है कि ले नहीं पाएंगे। फिर भी यह सब किसी के इशारे पर हो रहा है। एसआईटी जांच के पर कहा कि अब जांच पूरी हो जाने के बाद एक बार मैं फिर बोलूंगा। जांच सही हुई है। या गलत? लेकिन अभी हमारा बोलना उचित नहीं है।

ऐसे होनी चाहिए राम मंदिर की सुरक्षा

पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं कि मैं अयोध्या के रग- रग गली- गली से से वाकिब हूं। एक-एक मुद्दे को जानता हूं। मैं तो 5 सालों से कह रहा हूं। कि यहां पर जो हो रहा है। वह ठीक नहीं हो रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जैसे संसद, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा होती है। ठीक उसी तरह से यहां की सुरक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के सामने सड़क है। वह कभी बंद नहीं होती है। बंद तब की जाती है। जब प्रधानमंत्री या किसी विदेशी मेहमान का आगमन होता है। वह भी कुछ समय के लिए बंद की जाती है। उस तरह की सुरक्षा रखी जाए।

यौन शोषण के मामले में 3 अगस्त को आएगा फैसला

इसके साथ ही अपने ऊपर चल रहे यौन शोषण मामले पर बृजभूषण ने कहा कि आगामी 3 अगस्त के लिए फैसला सुरक्षित किया गया है। सारी लीगल प्रोसिडिंग पूरी हो चुकी है। अगर आरोप सत्य हुआ तो फांसी लगा लूंगा। यह बात मैं शुरू से कहता आया हूं। मेरे वकील ने सारी दलीलें पेश की है। मैने कहा था कि आरोप लगाने वाले स्थिर नहीं है। समय, सन और जगह नहीं बता पा रहे। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मामला कोर्ट के पाले में है। अभी इस पर मेरा बोलना ठीक नहीं है।