17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन हैं एशटन हॉल? चंबल के युवक की दोस्ती में अमेरिका से गोंडा पहुंचे फिटनेस स्टार, यहां के खेल और संस्कृति को करीब से समझा

Ashton Hall: अमेरिका के फिटनेस स्टार Ashton Hall चंबल के युवक योगेंद्र कुशवाह की दोस्ती में भारत पहुंचे और गोंडा तक आए। सोशल मीडिया से शुरू हुई यह कहानी अब युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। एशटन हॉल ने गोंडा में खेल, संस्कृति और बच्चों के साथ क्रिकेट का आनंद लिया।

2 min read
Google source verification
बीजेपी सांसद करन भूषण के साथ निशाना लगाते एशटन हॉल के दोस्त योगेंद्र फोटो सोर्स सांसद फेसबुक अकाउंट

बीजेपी सांसद करन भूषण के साथ निशाना लगाते एशटन हॉल के दोस्त योगेंद्र फोटो सोर्स सांसद फेसबुक अकाउंट

मध्य प्रदेश के चंबल इलाके से निकली एक देसी कहानी अब यूपी तक चर्चा का विषय बन गई है। मुरैना के छोटे से कस्बे बामोर के युवक योगेंद्र कुशवाह की सोशल मीडिया मेहनत ने अमेरिका के मशहूर फिटनेस इन्फ्लुएंसर Ashton Hall को भारत आने पर मजबूर कर दिया। ग्वालियर से लेकर गोंडा तक चली इस मुलाकात ने दिखा दिया कि गांव की मिट्टी से निकला टैलेंट अब दुनिया भर में पहचान बना सकता है।

मध्य प्रदेश के चंबल अंचल के मुरैना जिले में रहने वाले योगेंद्र कुशवाह आज सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में हैं। साधारण परिवार से आने वाले योगेंद्र अपने गांव में खाट पर बैठकर मोबाइल फोन से फिटनेस वीडियो बनाते थे। उनके वीडियो में न महंगे कैमरे होते थे। न ही किसी बड़े स्टूडियो की चमक, लेकिन देसी अंदाज और लगातार मेहनत ने उन्हें अलग पहचान दिला दी।

यह वीडियो अगर दूर तक पहुंचा, तो वे भारत आकर योगेंद्र से जरूर मिलेंगे

योगेंद्र लंबे समय से अमेरिका के फिटनेस स्टार Ashton Hall से प्रेरित होकर वीडियो बनाते रहे। वे उनके स्टाइल को अपने तरीके से पेश करते थे। इसी दौरान योगेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। खास बात यह रही कि उस वीडियो को खुद एशटन हॉल ने अपने अकाउंट से शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि अगर यह वीडियो ज्यादा लोगों तक पहुंचा। तो वे भारत आकर योगेंद्र से जरूर मिलेंगे।

यात्रा और अपने मित्र से मुलाकात की वीडियो सोशल मीडिया पर किया साझा

इसके बाद देखते ही देखते वीडियो लाखों लोगों तक पहुंच गया। सोशल मीडिया पर योगेंद्र की चर्चा बढ़ने लगी। कुछ ही समय बाद एशटन हॉल ने अपना वादा निभाया और भारत पहुंच गए। उनका यह दौरा किसी विज्ञापन या बड़े कार्यक्रम के लिए नहीं था। बल्कि वे सिर्फ अपने भारतीय दोस्त योगेंद्र कुशवाह से मिलने आए थे। भारत पहुंचने के बाद एशटन हॉल सबसे पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे। यहां उन्होंने ऐतिहासिक Usha Kiran Palace में समय बिताया। इसके बाद वे योगेंद्र के साथ कार से जौरा और चंबल इलाके की ओर रवाना हुए। दोनों ने यात्रा और मुलाकात के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसके बाद वह सीधे उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले पहुंचे। जहां पर नंदिनी नगर स्पोर्ट स्टेडियम में उन्होंने यहां के खेल और भारतीय संस्कृति की खूबियों को करीब से देखा और जमकर प्रशंसा किया।

चंबल से शुरू हुई यह कहानी यूपी के गोंडा तक पहुंची

चंबल से शुरू हुई यह कहानी बाद में उत्तर प्रदेश तक पहुंची। योगेंद्र के साथ एशटन हॉल गोंडा भी पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा के पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh और कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण के बेटे करन भूषण से मुलाकात की। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। एशटन हॉल ने पहलवानों और स्कूल के बच्चों से मुलाकात की तथा स्थानीय खेल संस्कृति की जमकर तारीफ की। बच्चों के साथ उन्होंने क्रिकेट भी खेला।
चंबल से गोंडा तक पहुंची यह कहानी आज छोटे शहरों और गांवों के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा बन गई है। योगेंद्र कुशवाह ने साबित कर दिया कि अगर मेहनत और लगातार प्रयास किया जाए। तो सीमित संसाधनों के बावजूद सोशल मीडिया दुनिया के बड़े सितारों को भी गांव तक खींच ला सकता है।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग