
फोटो सोर्स: पत्रिका, ADG जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर मुथा अशोक जैन के नेतृत्व में गोरखपुर जोन में जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य किया जा रहा है। पुलिस विभाग की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों पर गौर करें तो 28 मार्च 2017 से 8 सितंबर 2025 तक यानी करीब साढ़े 8 वर्षों गोरखपुर जोन के 11 जिलों में 629 मुठभेड़ में 1311 अपराधी गिरफ्तार किये गए। पकड़े गए बदमाशों में 482 बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं।
एडीजी श्री जैन के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नियमित चल रही चेकिंग के क्रम में लगातार जोन के थानो व स्वॉट टीमो द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग की जा रही है जिसके परिणामस्वरूप चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। एडीजी ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के दृष्टिगत कार्यवाही में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एडीजी मुथा अशोक जैन की माने ती जीरो टालरेंस पर कार्य करने का मुख्य उददेश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना, संगठित एवं गिरोहबंद अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, अपराधियों में कानून का भय उत्पन्न हो तथा गोरखपुर जोन में सुरक्षित एवं अपराधमुक्त परिवेश स्थापित करना है। इस क्रम में गोरखपुर जोन पुलिस द्वारा लूट, हत्या, स्नेचिंग, चोरी एवं अन्य संगीन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु नियमित रूप से विशेष अभियान चलाया जाता है।
जिसके दौरान ऐसे अपराधों में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं निर्णायक कार्यवाही की जाती रही है। इन अभियानों के दौरान पुलिस बल द्वारा मैनुअल इनपुट एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग जैसे सीसीटीवी निगरानी, डिजिटल इंटेलिजेंस एवं गठित विशेष टीमों की सक्रियता द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। पुलिस की सतर्कता एवं रणनीतिक निगरानी के चलते कई सक्रिय गिरोहों पर प्रभावी अंकुश लगाने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई तथा ऐसे गिरोहों के सदस्यों की गिरफ्तारी की गई। उपरोक्त कार्यवाही न केवल अपराधियों के मनोबल को तोड़ने में सफल रहीं, बल्कि आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को भी सुदृढ़ किया।
कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। जिसमें
जोन पुलिस साढ़े आठ साल से अब तक अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़ में 629 अपराधियों को
गिरफ्तार किया है तथा 482 अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हो पुलिस मुठभेड़ में अबतक 8 बदमाश मारे गए हैं।वही 155 पुलिस कर्मी भी बदमाशों के साथ हुई भुठभेड़ में घायल हुए हैं। जोन पुलिस ने 129 अपराधियों को पुरस्कार घोषित कर कार्रवाई कर रही है। 8 अपराधियों को रासुका के तहत निरुद्ध किया गया है।
Published on:
18 Sept 2025 06:11 pm
