
फोटो सोर्स: पत्रिका, लग्जरी गाड़ियों वाले गैंग का पर्दाफाश
गोरखपुर की चौरी चौरा पुलिस ने तरकुलहा मंदिर में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक बड़े गैंग का पर्दाफाश करते हुए 16 आरोपियों को दबोचा है, जिनमें 8 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच लग्जरी कारें तथा अन्य सामान भी बरामद किया है।
पुलिस का ट्रैप और गिरफ्तारी तरकुलहा मंदिर से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद CO चौरीचौरा रत्नेश्वर सिंह के नेतृत्व में चौरीचौरा पुलिस ने जाल बिछाया। सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने जैसे ही गैंग को 'सांप वाला नाटक' करते देखा, उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।
मामले का खुलासा करते हुए SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि तरकुलहा देवी मंदिर पर लगने वाले मेले के दौरान यह गिरोह सक्रिय रहता था। भीड़ का फायदा उठाकर गैंग की महिला सदस्य श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन झपट लेती थीं। इसके बाद वे चेन अपने पुरुष साथियों को सौंप देती थीं, जो वहां खड़े अपने लग्जरी वाहनों के जरिए मौके से फरार हो जाते थे।
चौरीचौरा थाने के प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा और तरकुलहा चौकी इंचार्ज सौरभ झा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार गिरोह में हर सदस्य की अपनी भूमिका होती थी, किसको क्या करना है सब पहले से सेट रहता है।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह ने अन्य स्थानों पर भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं में शामिल कई महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, लेकिन जेल से छूटने के बाद वे दोबारा सक्रिय हो जाती थीं।
Updated on:
22 Feb 2026 01:19 pm
Published on:
22 Feb 2026 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
