6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जामिया-एएमयू के समर्थन में उतरे छात्र, दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद का लगाया नारा

Protest
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 17 Dec 2019, 2:40 AM IST

जामिया-एएमयू के समर्थन में उतरे छात्र, दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद का लगाया नारा

जामिया-एएमयू के समर्थन में उतरे छात्र, दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद का लगाया नारा

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्र संगठन असुर (अम्बेडकराइट स्टूडेंट यूनियन फॉर राइटस) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

Read this also: सरेराह युवती के फाड़े कपड़े, अर्धनग्न अवस्था में दुकान में जाकर बचाई इज्जत

डीडीयू गेट पर हुए प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए असुर के जिला प्रभारी मंजेश कुमार ने बताया कि प्रोटेस्ट करना और यूनाइट होना भारतीय नागरिक का संवैधानिक अधिकार है लेकिन जिस तरह से दिल्ली पुलिस ने जामिया में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के ऊपर लाठियां बरसाई है वह बहुत ही निंदनीय है। पुलिस के साथ कुछ जींस टी-शर्ट पहने हुए तथा कपड़े से मुंह ढके हुए लोग भी पुलिस के साथ छात्रों पर लाठीचार्ज कर रहे थे। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए और पता लगाया जाए कि यह वाकई में पुलिस वाले थे या कोई अराजक तत्व।

Read this also:

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस व संविधान विरोधी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। ये छात्र हाथों में पोस्टर लिए थे जिन पर लिखा था, स्टूडेंट स्टैंड विथ जामिया, एएमयू, संविधान बचाओ, भारत बचाओ, दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद, संविधान विरोधी नागरिकता संशोधन कानून वापस लो, लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी, केंद्र सरकार मुर्दाबाद आदि।
छात्र-छात्राओं ने डफली के साथ नारा भी लगाया।
विरोध प्रदर्शन में इश कुमार, आदित्य देव, अनुराग निषाद, सुधीराम रावत, योगेंद्र प्रताप, आलोक वर्मा, अमरनाथ, आलोक कुमार, सूर्य प्रताप समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read this also: इलाहाबाद विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष समेत आठ पर छेड़खानी, बलवा, लूट का केस