4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान…कांग्रेस ने वोट की पहली चोरी की थी, नेहरू एक वोट पाकर पीएम बने… ग्यारह वोट पाने वाला गुमनाम हो गया

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचायतों के आरक्षण में कुछ बदलाव हो सकता है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार हमारा प्रयास है कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख का चुनाव सीधे जनता से हो।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया , ओपी राजभर का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सुभासपा की मंडलीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान मंत्री राजभर विपक्षी दलों पर खूब बरसे।राजभर ने कहा कि वोटों की चोरी सबसे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस ने की थी। एक वोट नेहरू को मिला था, 11 किसी और को। इसी तरह डॉ भीमराव अंबेडकर को हराने के लिए कांग्रेस ने 78 हजार वोट चोरी किया था।

अखिलेश दगे कारतूस, वोट चोरी के बयान से छुपाएंगे अपनी हार

उन्होंने कहा कि अखिलेश की स्थिति ऐसी हो गई कि अखिलेश खुद जीत नहीं पा रहे हैं और चले हैं बिहार जिताने। राहुल गांधी, तेजस्वी को उन्होंने दगे हुए कारतूस बताया और कहा कि उनसे कुछ नहीं होने वाला है। कांग्रेस पहले ही राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र हारने के बाद अब बिहार हारने जा रही है। इसीलिए विपक्षी अभी से वोट चोरी का हल्ला कर रहे जिससे कि बाद में हारने का बहाना मिल सके। राजभर ने कहा कि बिहार में जीतेगा तो NDA ही जीतेगा।

गंदे जुबानी हमले निंदनीय, लालू को कांग्रेस ने ही चारा घोटाले में फंसाया था

पीएम मोदी की मां को अपशब्द बोलने पर उन्होंने कहा कि यह घृणित राजनीति का नमूना है, यह अत्यंत ही निंदनीय है। कांग्रेस पर भड़के राजभर ने कहा कि कांग्रेस साठ साल तक शासन की लेकिन उसका हर नारा हवा हवाई रहा। यही कांग्रेस चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव को फंसाया लेकिन सत्ता की खातिर आज कांग्रेस और RJD मिल गए हैं। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद पर लगातार किए जा रहे जुबानी हमलों पर राजभर बोले कि छुटभैये नेता बोलते रहते है और असल नेता आगे बढ़ते रहते हैं।