
Ravi Kishan News: गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन को पिता बताने वाली शिनोवा की याचिका कोर्ट से खारिज हो गई है। शिनोवा ने मुंबई की डिंडोशी सत्र अदालत में डीएनए टेस्ट कराने की याचिका दाखिल की थी।
मामले में कोर्ट ने कहा कि याचिका दाखिल करने वाली महिला की मां और रवि किशन के बीच ऐसा कोई मामला नजर नहीं आ रहा है, जिससे लगे कि पारिवारिक संबंध हो।
कोर्ट के फैसले के बाद रवि किशन की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें कहा है कि इस केस में जिन-जिन लोगों ने छवि धूमिल करने की कोशिश की है, उन सबको जेल जाना होगा। रवि किशन की मानहानि का हर्जाना भी भरना होगा।
मुंबई की रहने वाली अपर्णा ठाकुर ने 15 अप्रैल को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि सांसद रवि किशन उसके पति हैं। दोनों की एक बेटी शिनोवा है। लेकिन अब रवि किशन उनसे कोई रिश्ता नहीं रखते। उनकी शादी रवि किशन से 1996 में मुंबई में हुई थी।
अपर्णा ने कहा था, परिवार और दोस्त भी हमारी शादी में मौजूद थे। सभी के सामने रवि किशन ने मंगलसूत्र पहनाकर और सिंदूर लगाकर शादी की। खुद जब बड़े फिल्म स्टार बन गए, तो मुझे छोड़ दिया। मैं इंसाफ पाने के लिए दर-दर भटक रही हूं। अब मैं बेटी को उसके पिता का नाम दिलाने के लिए कोर्ट भी जाऊंगी। इस पर रवि किशन ने मुकदमा दर्ज कराया था।
Updated on:
26 Apr 2024 08:18 pm
Published on:
26 Apr 2024 08:17 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
