26 दिसंबर से 29 दिसंबर के अवधि में गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 जिलों में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन पार्टी करेगी। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि 26 दिसंबर को गोरखपुर महानगर की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, देवरिया जिले में क्षेत्रीय महामंत्री संगठन रत्नाकर और महाराजगंज में सत्येंद्र सिन्हा उपस्थित रहे। 27 दिसंबर को आजमगढ़ व लालगंज जिले में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह और मऊ जिले में क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय जाएंगे। 28 दिसंबर को सिद्धार्थनगर जिले में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, बलिया जिले में क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय और कुशीनगर जिले में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा रहेंगे। 29 दिसंबर को संतकबीरनगर और गोरखपुर जिला की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि डॉ धर्मेंद्र सिंह जाएंगे जबकि बस्ती जिले में क्षेत्रीय महामंत्री रत्नाकर विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र के सभी 286 मंडलों में 30 व 31 दिसंबर को मंडल स्तर की बैठक होगी जिसमें नागरिकता संशोधन अधिनियम के कार्यक्रम की योजना बनाई जाएगी।