पिछले एक पखवारे से गोरखपुर में शीतलहर अपने शबाब पर है। ठंड में सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। कई दिनों से बंद स्कूल काॅलेज गुरुवार को तो खुले रहे लेकिन बढ़ी सर्दी को देखते हुए एकबार फिर स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
गोरखपुर डीएम के.विजयेंद्र पांडियान ने शीतलहर को देखते हुए सभी स्कूलों को 27, 28, 29 दिसंबर तक बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश सरकारी, गैर सरकारी सभी स्कूलों पर लागू होगा।