
फोटो सोर्स: पत्रिका, गुमशुदा युवती की मिली लाश
गोरखपुर के रामगढ़ ताल में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक युवती का शव उतराते देखा गया, जैसे ही यह खबर फैली वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पहुंचीं पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने मृतका की पहचान श्रद्धा त्रिपाठी(23) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह 17 फरवरी से गायब थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी कैंट थाने में दर्ज करवाई गई है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस आगे की जांच कर रही है, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के कैंट थाना अंतर्गत डिबिया धोबी टोला के लेखपाल संजय त्रिपाठी की बेटी श्रद्धा मंगलवार को किसी काम से बाहर गई थी। बहुत देर तक वापस नहीं लौटी। घर वालों ने बहुत बार फोन मिलाया लेकिन श्रद्धा का कुछ पता नहीं चला। जब कहीं कोई सूचना नहीं मिली तब परिजनों ने कैंट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस श्रद्धा की तलाश में लगी थी इसी बीच बुधवार को रामगढ़ ताल में एक युवती की लाश मिली। जिसकी पहचान श्रद्धा के रूप हुई है। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।
जिसके बाद पिता संजय त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अपनी बेटी श्रद्धा के रूप में किए। उन्होंने बताया कि श्रद्धा काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी।
उसे कहीं भी अकेले घर से बाहर नहीं जाने दिया जाता था। SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
Published on:
18 Feb 2026 04:55 pm
