5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2022 : दिवाली पर आतिशबाजी करने वालों के लिए बड़ी खबर, गोरखपुर में इन 12 स्थानों पर लगेंगी पटाखा दुकानें

Diwali 2022 : दिवाली पर कई जिलों में पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है, वहीं गोरखपुर में प्रशासन ने 12 स्थानों पर अस्थाई पटाखा दुकान लगाने की अनुमति दी है।

2 min read
Google source verification
diwali-2022-temporary-firecracker-shops-will-be-set-up-at-12-places-in-gorakhpur.jpg

गोरखपुर में 12 स्थानों पर लगेंगी अस्थाई पटाखा दुकानें।

Diwali 2022 : दिवाली नजदीक आ रही है, लेकिन अभी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पटाखों की बिक्री को लेकर स्थिति साफ नहीं है। गाजियाबाद में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए जहां पटाखे की बिक्री और फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं कई जिलों में ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति दे दी गई है। इसी बीच सीएम योगी के शहर गोरखपुर में जिला प्रशासन ने 12 स्थानों पर तीन दिन तक अस्थाई पटाखा दुकान लगाने की अनुमति दी है। जिला प्रशासन ने स्थानों की सूची जारी करते हुए कहा है कि 22, 23 और 24 अक्टूबर तक शहर में पटाखा दुकान लगाई जा सकती हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस बार पटाखा गोदामों का सत्यापन भी किया जाएगा। इसके साथ ही अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जुबिली इंटर कॉलेज, कचहरी क्लब मैदान और असुरन चौक पर पटाखों की अस्थाई दुकान लगाने के लिए सर्वाधिक आवेदन मिल रहे हैं। दुकान के लिए आवेदन करने वालों क्रम के हिसाब से दुकान के स्थान दिया जा रहा है। इसके साथ ही पिछले वर्ष दुकान लगाने वालों को प्राथमिकता मिल रही है।

यह भी पढ़े - यूपी के सबसे प्रदूषित शहरों में हापुड़ शामिल, जानें अपने शहर की हवा का हाल

यहां लगेंगी पटाखों की अस्थाई दुकानें

- कचहरी क्लब टाउनहाल का मैदान

- राजकीय जुबली इंटर कॉलेज मैदान

- जनता इंटर कॉलेज का मैदान

- चरगावां

- दयानंद इंटर कॉलेज मैदान

- राजकीय पुल्ड आवास का मैदान बरगदवां

यह भी पढ़े - यूपी का पहला अत्याधुनिक डाटा सेंटर 31 अक्टूबर से होगा लाइव

- नीनाथापा इंटर कॉलेज मैदान

- डीबी इंटर कॉलेज मैदान

- डीएवी डिग्री कॉलेज मैदान

- राजकीय पॉलिटेक्निक छात्रावास का मैदान

- लक्ष्मीशंकर खरे पार्क

- चंपा देवी पार्क