11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत देश देखने आए विदेशियों के साथ मुख्यमंत्री के शहर में ऐसा सलूक कि शर्म आ जाएगी आपको

बस चालक की तहरीर पर शाहपुर थाने में केस हुआ दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification
tourist 3

गोरखपुर। नेपाल घूमकर कुशीनगर भ्रमण पर जा रहे चीनी और आस्ट्रेलियाई सैलानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर से कड़वी यादें लेेकर गए हैं। पर्व और परम्पराओं से सबको आकर्षित करने वाले भारत से वे होली के नाम पर हुडदंग को जेहन में बैैैठाकर वापस गए। अपने देश को देखने आए कुछ विदेशी सैलानियों की बस पर होली के दिन कुछ मनबढ़ों ने पथराव किया। मामला गोरखपुर का है।
टूरिस्ट बस लेकर लुंबिनी नेपाल से लौट रहे चालक जहीर ने बताया कि वह आस्ट्रेलिया और चीन के कई सैलानियों को लेकर नेपाल घूमाने गया था। लौटकर उसे कुशीनगर जाना था। सैलानियों को लेकर कुशीनगर जाते वक्त वह गोरखपुर से गुजर रहा था। उस दिन होली थी।
26 बटालियन पीएसी बिछिया के पास दो बाइक लेकर कुछ लोग बस के साथ चलने लगेे और बस को रोकने के लिए पत्थरबाजी की। घटना दिन के करीब डेढ़ बजे की है। चालक के अनुसार जो लोग पत्थर फेंके उन लोगों के चेहरों पर रंग लगे हुए थे।
बस चालक जहीर की तहरीर पर विदेशी सैलालियों की बस पर होली के दिन पथराव करने के मामले में शाहपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ की आईपीसी की धारा 336 व 427 के तहत मुकदमा किया है।