24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर चार युवकों की मौत, ग्रैंड विटारा कार की टक्कर से अपाची बाइक के परखच्चे उड़े

शनिवार सुबह गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थानाक्षेत्र के कोतवाली में दर्दनाक हादसे में चार युवकों की मृत्यु हो गई। यह सभी युवक एक ही गांव के रहने वाले थे और अपाचे बाइक से अपने घर सिधुआपार के गरथौली टोले की ओर लौट रहे थे।
2 min read
Google source verification

गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में अपाची बाइक सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन थोड़ी देर में ही गंभीर रुप से घायल राहुल ने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: हरदोई में बारात से वापस लौट रही कार खाईं में गिरी, 5 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

एक ही बाइक पर चारों युवक थे सवार, चारों की हुई मौत

शनिवार की सुबह सिधुआपार ग्राम सभा के गरथौली, करवनिया टोला निवासी सुनील कुमार पुत्र राधे, प्रदुम्न कुमार, अरविंद कुमार पुत्रगण हरिश्चंद्र व राहुल कुमार पुत्र करन मोटरसाइकिल से फोरलेन की तरफ से अपने घर आ रहे थे। अभी वह फोरलेन के सामने सिधुआपार आने के लिए हाइवे पर चढ़ रहे थे कि गोरखपुर की तरफ से आ रही ग्रैंड विटारा कार ने हाइवे पर उन्हें टक्कर मार दी।जिसमें बाइक सवार चारों युवक घायल हो गए।दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

फोरलेन से जा रहे बाइक सवार युवकों को कार ने मारी टक्कर

इस भीषण सड़क हादसे में सुनील कुमार, प्रदुम्न कुमार, अरविंद कुमार और राहुल की मौत हो गई। चारों दोस्त एक अपाची बाइक से फोरलेन से अपने घर की तरफ जा रहे थे। घटनास्थल पर मौजूद लोग घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्रदुम्न, सुनील और अरविंद को मृत घोषित कर दिया। राहुल को जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।बता दें कि राहुल की एक जून को सगाई होनी थी। इसके अलावा मृतक सुनील की दो बेटियां हैं। अरविंद एक सप्ताह पहले ही बैंकॉक से लौटा था।

मृतकों में तीन युवक एक ही परिवार के, पहली जून को राहुल की थी सगाई

मृतकों के पड़ोसियों ने बताया कि मरने वालों में प्रदुम्न, राहुल और अरविंद तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे वहीं सुनील उनका मित्र था और उसकी दो बेटियां थी। राहुल अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और एक जून को सगाई होनी थी ,इस घटना की खबर से घर में कोहराम मच गया है। उधर कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है, कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।