27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर में छात्राओं का लहराया पंचम…इंटर में हर्षिता दुबे तो 10 वीं में कुलसुम व अनन्या रहीं संयुक्त टॉपर

गोरखपुर जिले की पहले स्थान पर हर्षिता दुबे ने 457 अंकों (91.40%) के साथ टॉप किया है। हर्षिता, चंद्र भूषण कुमार दुबे की पुत्री हैं। यह रामशक्ति रामनिवास बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा है।
less than 1 minute read
Google source verification

शुक्रवार को UP बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित कर दिया गया। गोरखपुर जिले में इंटरमीडिएट में 84.07 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं और हाईस्कूल में 91.17 प्रतिशत। शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस साल गोरखपुर में 74,437 परीक्षार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। 84.07% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिले में 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा 199 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी।

यह भी पढ़ें: UP बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, देश-प्रदेश में शीर्ष पर रहें प्रयागराज के स्टूडेंट्स

हर्षिता ने इंटर में, कुलसुम व अनन्या ने कंबाइंड रूप से हाई स्कूल किया टॉप

इंटर में रामसखी रामनिवास बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज भरौली की छात्रा हर्षिता दूबे ने 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज आर्यनगर की उम्मे कुलसुम फातमा व कमला सिंह इंटर कॉलेज सहजनवा की अनन्या मोदनवाल ने संयुक्त रूप से जिला टॉप किया है। दोनों को 94.83 प्रतिशत अंक मिले हैं। गोरखपुर मंडलीय कारागार में दो कैदियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। ये दोनों ही उत्तीर्ण होने में सफल रहे। इस तरह जेल से परीक्षा देने वालों का परिणाम शत प्रतिशत रहा।