3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेलगाम होती गोरखपुर पुलिस… क्या ऐसे मिलेगा न्याय, बेलघाट थाने के अंदर महिला की जम कर पिटाई…

बेलघाट थाने में महिला की दारोगा व सिपाहियों ने जमकर पिटाई की, शिकायत के बाद हुई जांच में सीसी कैमरे का फुटेज देखने पर घटना की पुष्टि हुई जिसके बाद SSP डा. कौस्तुभ ने बेलघाट थाने पर तैनात दारोगा अशोक सिंह व तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। SP साउथ दिनेश पुरी को मामले की जांच सौंपी गई है।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स पत्रिका

गोरखपुर जिले की बेलघाट थाना पुलिस पर महिला को थाने के अंदर बुरी तरह पीटने का आरोप लगा है , बता दें कि मारपीट की शिकायत लेकर पहुंची महिला को पुलिसकर्मियों ने घसीटकर पीटा। आरोप है कि बीचबचाव करने पहुंचे उसके दोनों भाइयों को भी पीटा गया। पुलिसकर्मियों ने आरोपियों के बजाए उनका ही शांतिभंग में चालान कर दिया।

मामला संज्ञान में आने के बाद SSP डॉ. कौस्तुभ ने दरोगा अशोक कुमार सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार, आशुतोष तिवारी व एक अन्य कांस्टेबल को लाइनहाजिर करने के साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी है। जांच SP साउथ दिनेश पुरी को सौंपी गई है।

सादे कपड़ों में आए दरोगा ने पीड़िता को थाने के अंदर खींचा

जानकारी के मुताबिक यह मामला 29 अप्रैल का है। ग्राम बभनौली निवासी नेहा का आरोप है कि 29 अप्रैल की दोपहर में पुरानी रंजिश को लेकर पति सोनू के रिश्तेदार अजीत, उनकी पत्नी सीमा, सीमा की बहन और मां ने घर में घुसकर बेरहमी से उसे पीटा। उस समय घर में कोई पुरुष मौजूद नहीं था। मारपीट में नेहा को गंभीर चोटें आई।

पीड़िता ने बताया कि वह अपने भाई के साथ शिकायत दर्ज कराने धाने पहुंची। वह थाने के पास एक दुकान पर प्रार्थना पत्र लिखवा रही, तभी सादे कपड़ों में पहुंचे दरोगा अशोक कुमार सिंह ने उन्हें जबरन खींचकर थाने के अंदर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर कथित तौर पर अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया।

पीड़िता का आरोप…पुलिसकर्मियों ने बुरी तरह से पीटा, SSP से लगाई गुहार

नेहा का आरोप है कि थाने के अंदर ले जाकर सात-आठ पुलिसकर्मियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। लात-घूंसों, बेल्ट और डंडों से पीटा गया और गालियां दी गई। उनकी मां और भाइयों को भी पीटा गया। यही नहीं, घटना के बाद उनका और उनके भाइयों का ही शांतिभंग में चालान कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। आरोप है कि पेशी के नाम पर पुलिसकर्मियों ने उससे पांच सौ रुपये भी वसूले।

इसके बाद खराब मौसम में रात आठ बजे उन्हें तहसील परिसर में छोड़ दिया गया। शुक्रवार को परिजनों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची पीड़िता ने SSP को आपबीती बताई। एसएसपी से गुहार लगाते हुए थाने और पास की दुकान के सीसीटीवी फुटेज जांच कर कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP डॉ. कौस्तुभ ने प्राथमिक जांच के बाद बेलघाट थाने में तैनात एक दरोगा और तीन सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया है। मामले की जांच SP साउथ को सौंपी गई है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग