5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिंदुत्व का गढ़ गोरखपुर क्या अर्बन नक्सलियों के निशाने पर….भूमिहीनों के धरने में फ्रांसीसी के शामिल होने का इशारा तो यही, IB अलर्ट

नाजिर राजेश कुमार शर्मा की ओर से दर्ज करवाई गई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि आंबेडकर जन मोर्चा के सदस्यों ने कमिश्नर कार्यालय में धरना देने के दौरान कार्यालय के कर्मचारियों से मार-पीट की। आरोपियों ने कर्मचारियों जान से मारने की धमकी दी और सभा स्थल पर सरकारी संपत्ति का नुकसान करने के साथ ही बिजली चोरी भी किया।

3 min read
Google source verification
gorakhpur news

हिंदुत्व का गढ़ गोरखपुर क्या अर्बन नक्सलियों के निशाने पर....भूमिहीनों के धरने में फ्रांसीसी के शामिल होने का इशारा तो यही, IB अलर्ट

Gorakhpur : मंगलवार को बिना आज्ञा गोरखपुर के कमिश्नर कार्यालय पर धरना देने वाले अंबेडकर जन मोर्चा के सदस्यों पर पुलिस ने कारवाई करना शुरू कर दिया है। बुधवार को मामले में 2 FIR दर्ज की गयी। जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पहली FIR कमिश्नर के नाजिर ने कराई दर्ज

पहली FIR कमिश्नर के नाजिर राजेश कुमार शर्मा की ओर से दर्ज करवाई गई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि आंबेडकर जन मोर्चा के सदस्यों ने कमिश्नर कार्यालय में धरना देने के दौरान कार्यालय के कर्मचारियों से मार-पीट की। आरोपियों ने कर्मचारियों जान से मारने की धमकी दी और सभा स्थल पर सरकारी संपत्ति का नुकसान करने के साथ ही बिजली चोरी भी किया।

दूसरी FIR कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज ने कराई दर्ज

वहीं दूसरी FIR कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज की ओर से दर्ज करवाई गयी है। जिसमें आरोप है कि आंबेडकर जन मोर्चा के धरने में एक विदेशी नागरिक भी शामिल था। जो कि भारत में किसी और शहर में बिजनेस वीजा पर आया हुआ है। विदेशी नागरिक का एंगल आने के बाद पुलिस और LIU के होश उड़ गए। मामले में खुफिया एजेंसियों के साथ IB ने भी जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले में विदेशी फंडिंग की साजिश शामिल हो सकती है।

बिना परमिशन भारी संख्या में आई थी भीड़

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहली FIR में कमिश्नर कार्यालय के नाजिर राजेश कुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को आंबेडकर जन मोर्चा के सदस्यों ने बिना परमिशन लिए कमिश्नर कार्यालय में धरना देने के लिए टेंट लगाना शुरू कर दिया। और तो और प्रदर्शनकारी अपने साथ सैकड़ों के संख्या में बाइक, टेम्पो और बसों में भरकर समर्थकों को भी ले आए थे। आरोप है कि जब कमिश्नर कार्यालय के कर्मचारियों ने जिले में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए धरना रोकने की बात कही तो आग-बबूला कार्यकर्ताओं ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।

भीड़ ने मंडलायुक्त कार्यालय में की गुंडई

जबरिया कार्यालय में घुस कर सरकारी दस्तावेजों को फाड़ डाला और माइक लगाने के लिए बिजली चोरी भी की। कर्मचारियों का आरोप है कि आंबेडकर जन मोर्चा के सदस्यों ने कार्यालय के अन्य सरकारी समान को तोड़ते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने श्रवण कुमार निराला, ऋषि कपूर आनंद, सीमा गौतम, राजेन्द्र प्रसाद, नीलम बौद्ध, दीदी निर्देश सिंह, पूर्व IPS दारापुरी,जयभीम प्रकाश, देवी राम और सुधीर कुमार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है।

धरने में शामिल था फ्रांसीसी नागरिक

वहीं दूसरी FIR में शिकायतकर्ता कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह ने बताया कि कमिश्नर कार्यालय परिसर में आंबेडकर जन मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में एक विदेशी नागरिक जिसकी पहचान HENAULD VALENTIN JEAN ROGER S/O LAURENT PIERRE CHRISTIAN R/O 12 BIS RUE DE LA GALERIE ISSY-LES- MOULINEAUX ILE DE FRANCE के रूप में हुई है, वह भी धरने में शामिल था।

बिजनेस वीजा धनबाद का, गोरखपुर में दे रहा था धरना

फ्रांस के नागरिक के रूप में पहचान होने पर पुलिस ने HENAULD VALENTIN JEAN ROGER से पासपोर्ट और वीजा की मांग की तो पता चला कि उसका पासपोर्ट संख्या- 21EA57741 तो वैध है। लेकिन बिजनेस वीजा संख्या - 9016D00AN की वैधता 1 अगस्त 2024 तक है। वीजा के बारे जानकारी जुटाई गयी तो पता चला कि विदेशी नागरिक को वीजा धनबाद में विजिट और बिजनेस करने के लिए जारी किया गया है। लेकिन वह वीजा शर्त का उल्लंघन कर गोरखपुर में आयोजित धरने में शामिल हुआ।

फ्रांसीसी गिरफ्तार, IB कर रही है पूछताछ

मामले में विदेशी साजिश के शक में पुलिस ने उसे 14 B विदेशी अधिनियम 1946 के आरोप में गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए IB समेत अन्य खुफिया एजेंसियां भी एक्टिव हो गयी हैं। एजेंसियों को शक है कि इस पूरे प्रदर्शन के पीछे विदेशी फंडिंग की साजिश हो सकती है।