6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP के इस शहर में देर शाम ज्वैलर्स से दो लाख की लूट, साल भर पहले भी इसे मारी जा चुकी है गोली

UP Crime : गुलरिहा इलाके के करमहा बुजुर्ग के रहने वाले राजेश कुमार गुप्ता की जंगल डुमरी नंबर एक के चम्बल घाटी चौराहे पर एक कटरे में सूर्यांश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार की रात राजेश दुकान बंद करके अपनी बाइक से घर जा रहे थे।

2 min read
Google source verification
UP के इस शहर में देर शाम ज्वैलर्स से दो लाख की लूट, साल भर पहले भी इसे मारी जा चुकी है गोली

UP के इस शहर में देर शाम ज्वैलर्स से दो लाख की लूट, साल भर पहले भी इसे मारी जा चुकी है गोली

Jwellarslooted: जिले में शुक्रवार की रात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित व्यापारी बाइक से घर लौट रहा था, तभी उसे ओवरटेक करके बदमाशों ने रोका, अचानक रुकने से व्यापारी अनियंत्रित होकर बाइक लेकर गिर पड़ा। बदमाशों ने इसके बाइक की डिक्की में रखे दो लाख के जेवरात और 3 हजार रुपए कैश छीन लिए।घटना गुलरिहा इलाके के बामंत ईंट भट्ठा के पास की है। सूचना पर पहुंचे SSP डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दुकान बंद कर जा रहे ज्वैलर्स को बदमाशों ने रोका

जानकारी के मुताबिक गुलरिहा इलाके के करमहा बुजुर्ग के रहने वाले राजेश कुमार गुप्ता की जंगल डुमरी नंबर एक के चम्बल घाटी चौराहे पर एक कटरे में सूर्यांश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार की रात राजेश दुकान बंद करके अपनी बाइक से घर जा रहे थे। अभी वे बामंत मार्का ईंट भट्ठा के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे एक ही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।

असलहा सटा कर लूटे बाइक और बैग

अभी वे कुछ समझ पाते कि इससे पहले बदमाशों ने उन्हें असलहा सटा दिया। यह देख राजेश डरकर बाइक समेत सड़क पर गिर गए। तभी बदमाश उनकी बाइक और बाइक की डिक्की में रखा बैग लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने करीब एक किलोमीटर दूर गोविंदपुर के पास डिग्गी तोड़कर जेवरात और नगदी निकाल लिया और फिर बाइक रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गए।

बीते दिसंबर माह में इसी ज्वेलर्स को मारी गई थी गोली

बताया जा रहा है कि इसी सर्राफा कारोबारी को बीते 2 दिसंबर 2022 को भी बदमाशों ने दुकान में घुसकर गोली मारी थी। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है। इंस्पेक्टर गुलरिहा अखिलेश सिंह ने बताया, बदमाशों की तलाश की जा रही है।