
शुद्ध प्लस कंपनी के मालिक अमर तुल्सयान के नाम पर कम्पनी के जीएम रमेश कुमार से वाट्सएप मैसेज कर 2.70 करोड़ रुपये की जालसाजी के मामले में साइबर थाने की पुलिस ने तेलंगाना के दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों आरोपितों ने हैदराबाद से घटना को अंजाम दिया था।
व्हाट्सएप एकाउंट बना कर नेट बैकिंग के जरिए 2.70 करोड़ रुपये दो खाते में ट्रांसफर कराया था। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों की पहचान मेटापेल्ली रमेश व अल्ले सत्यम के रूप में हुई है। मेटापल्ली रमेश, दतनूर चिलावाकुडुर गोलापल्ली थाना जगित्याल जनपद जगित्याल (तेलंगाना) का रहने वाला है तो वहीं अल्ले सत्यम इसी जनपद के पूचमा वाडा का निवासी है। इनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम ने हैदराबाद में डेरा डाल रखा था।
बता दें कि 13 नवंबर 2024 को, जालसाजों ने कंपनी के मालिक अमर तुलस्यान के व्हाट्सएप अकाउंट का फर्जी क्लोन बना लिया और उस पर उनकी फोटो लगा दी। इसके बाद, उन्होंने कंपनी के GM को यह संदेश भेजा कि यह उनका नया नंबर है और तत्काल 2.70 करोड़ रुपये के ट्रांसफर के लिए कहा। बिना किसी संदेह के, कंपनी के जनरल मैनेजर रमेश कुमार ने पहले 90 लाख रुपये और फिर 1.80 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। कुछ समय बाद, जब मालिक अमर तुलस्यान से संपर्क किया गया, तब यह ठगी सामने आई।
Updated on:
24 Nov 2024, 8:04 PM IST
Published on:
24 Nov 2024, 8:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.