24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के सामने ही थानेदार को पीटती रही भीड़, कार और ऑटो में टक्कर के बाद हुआ बवाल

वाराणसी के बड़ागांव के हरहुआ में राजातालाब के थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा के निजी कार से ऑटो के टक्कर होने से गुस्साई भीड़ ने थाना प्रभारी की जमकर पिटाई कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

anoop shukla

•

Updated: 24 Nov 2024, 2:27 PM IST

वाराणसी में कार और ऑटो की टक्कर के बाद गुस्साई भीड़ ने थानेदार को जमकर पीटा, इस बीच वह खुद को SHO बताते रहे लेकिन भीड़ थी कि सुनने को तैयार नहीं थी।पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के राजातालाब थाना प्रभारी को बड़ागांव में पब्लिक ने कार से उतारकर जमकर पिटाई किया। सोशल मीडिया पर थाना प्रभारी के पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: नोएडा में भीषण सड़क हादसा…कृपालु महाराज की बेटी की मौत, दो बेटियों की हालत गंभीर

निजी कार से परिवार के साथ जा रहे थे थाना प्रभारी

दअरसल राजातालाब थाने के प्रभारी सादे ड्रेस में शनिवार को अपने परिवार के साथ बाबतपुर की ओर से लौट रहे थे। अचानक उनकी कार से हरहुआ तिराहे पर ऑटो में टक्कर हो गई। टक्कर जोरदार होने से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही मौके पर मौजूद पब्लिक ने कार चालक सादे ड्रेस में थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा को जमकर पीट दिया।मिली जानकारी के अनुसार पिटाई के दौरान थाना प्रभारी लोगो से गुहार लगाते रहे और खुद को एसएचओ होने की बात कहते रहे,लेकिन गुस्साई भीड़ ने एक ना सुनी और थाना प्रभारी की पिटाई करते रहे।

दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, SHO को बचाई

वही दुर्घटना की जानकारी मिलने पर हरहुआ चौके की पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और कार चालक थाना प्रभारी को भीड़ से सुरक्षित बहार निकला। पुलिस के जवानों ने दुर्घटना में घायल को प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां ऑटो चालक की हालत गंभीर होने पर उसे पहले जिला चिकित्सालय और बाद में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग