24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा में भीषण सड़क हादसा…कृपालु महाराज की बेटी की मौत, दो बेटियों की हालत गंभीर

यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। कार और ट्रक के बीच यह हादसा एक्सप्रेस-वे पर 8 किलोमीटर के बोर्ड के पास आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

anoop shukla

•

Updated: 24 Nov 2024, 12:29 PM IST

रविवार सुबह नोएडा में भीषण सड़क हादसा हुआ। यमुना एक्सप्रेस-वे पर कैंटर ने आगे चल रही दो कारों में टक्कर मार दी। हादसे में जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई, उनके सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है, जबकि दो बेटियों डॉ. कृष्णा त्रिपाठी और डॉ. श्यामा त्रिपाठी की हालत गंभीर है।

हादसे में पांच अन्य भी घायल

हादसे में इनके अलावा 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को पहले ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया है। अपोलो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। डॉ. विशाखा त्रिपाठी वृंदावन के प्रेम मंदिर और प्रतापगढ़ के मनगढ़ भक्ति धाम की अध्यक्ष थीं।

सिंगापुर जाने के लिए मथुरा से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहीं थीं

जानकारी के मुताबिक तीनों मथुरा से रविवार तड़के निकली थी। सिंगापुर जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थीं। तभी दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार कैंटर गाड़ी ने आगे चल रही दो कारों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 6 महिलाएं और 2 ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। हॉस्पिटल में घायल डॉ. विशाखा त्रिपाठी ने दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद कैंटर चालक गाड़ी छोड़ कर फरार

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों कार में सवार हंसा, कश्मीरा, जानूका, संजय, दीपक, श्यामा और कृष्णा घायल हैं। जेवर कोतवाल प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।