
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, गोरखपुर की चालबाज युवती, झांसे में लेकर चार युवकों से की लाखों की ठगी
गोरखपुर की एक "बबली" का आतंक इन दिनों युवकों में खौफ पैदा कर दिया है। यह युवती पहले तो इंस्टाग्राम पर लुभावनी बाते कर युवकों को झांसे में ले लेती है फिर उनकी फोटो एडिट कर उनसे ब्लैकमेलिंग चालू कर देती है। युवती ने अब तक चार युवकों को लपेटे में लेकर लाखों की वसूली कर ली है।
जानकी के मुताबिक चौरीचौरा की रहने वाली एक युवती पर इंस्टाग्राम के ज़रिए युवकों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये ऐंठने का गंभीर आरोप सामने आया है। ठगी का शिकार हुए चार युवकों ने एक साथ SP सिटी अभिनव त्यागी से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी है। युवती पर आरोप है कि वह पहले दोस्ती करती है, फिर फोटोज़ के ज़रिए बदनाम करने या रेप केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली करती है।
पीड़ित युवकों ने बताया कि युवती अब तक चार युवकों को निशाना बना चुकी है। सबसे पहले खोराबार के युवक से दोस्ती कर पहले 50 हजार रुपए लिए, फिर रेप केस की धमकी देकर एक लाख और वसूले। इसके बाद दूसरे युवक ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर मई 2024 में मंदिर में युवती से शादी कर ली। अब उसी पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर रकम मांगी जा रही है।झांसे में फंसे तीसरे युवक ने पीछा छुड़ाने के लिए अपनी सोने की चेन गिरवी रखकर युवती को 50 हजार रुपये दिए।ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर चौथे युवक ने तीन लाख रुपये नकद में चुकाकर एक युवक ने समझौता किया।ब्लैकमेलिंग का राज तब खुला जब एक युवक ने अन्य तीन पीड़ित युवकों को खोज निकाला। इसके बाद सभी ने मिलकर साक्ष्यों के साथ SP सिटी से मुलाकात की।
पीड़ित युवकों का आरोप है कि युवती की थाने में भी मजबूत पकड़ है। पीड़ितों ने बताया कि युवती इतनी शातिर है कि सबूत न रहे इसलिए नगद में ही वसूली के धन लेती है युवती कभी डिजिटल ट्रांजैक्शन नहीं करती, लेकिन, युवकों के पास युवती के साथ की तस्वीरें और बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट मौजूद हैं। पीड़ित युवकों ने कहा कि चौरीचौरा थाने में आरोपी युवती की मजबूत पकड़ है इस कारण उसकी शिकायत पर तुरंत एक्शन होने लगा, और उनकी तहरीर पर अमल नहीं हुआ। SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि युवकों की ओर से गंभीर शिकायत मिली है। पूरे मामले की जांच का जिम्मा सीओ चौरीचौरा को सौंपा गया है।
Updated on:
22 Jun 2025 12:47 pm
Published on:
22 Jun 2025 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
