8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिवारीजन की कोशिश कामयाब नहीं हुई, ज़िन्दगी की जंग हार गए अवधेश

एक हफ्ते तक डॉक्टर बचाने कि कोशिश करते रहेगोरखपुर के इस व्यवसायी ने खुद को गोली मार ली थी

2 min read
Google source verification
suicide

suicide

गोरखपुर। व्यवसाय में घाटा लगने से परेशान एक व्यवसायी ने शनिवार को गोरखपुर में आत्महत्या करने की कोशिश करने वाले व्यवसाई की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। बिजनेस में घाटा लगने से वह काफी दिनों से परेशान थे। बीते शनिवार को उन्होंने खुद को गोली मार जान देने की कोशिश की। परिवारीजन ने गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको लखनउ के लिए डाॅक्टर ने रेफर कर दिया है। परिवारीजन उनको लखनउ के एक बड़े अस्पताल में उपचार करा रहे थे। व्यवसाय क्षेत्र में बड़े उद्योगपतियों में शुमार रूंगटा परिवार का गोरखपुर, कुशीनगर आदि जगहों पर कई व्यवसाय है। कुशीनगर जिले के पडरौना शहर के मूल निवासी अवधेश रूंगटा पिछले कुछ सालों से गोरखपुर में ही सेंट एंड्रयूज काॅलेज के पास एक कांप्लेक्स में स्पेस लेकर अपना व्यवसाय करते थे। यहां घाटा लगने के बाद उन्होंने अपनी इस दूकान को किराये पर दे दी थी। इसके बाद परिवार के एक सदस्य क साथ मिलकर गीडा क्षेत्र में पाइप बनाने की एक फैक्ट्री लगा ली। जानकार बताते हैं कि व्यवसाय में कुछ दिक्कतों की वजह से वह काफी दिनों से परेशान रहते थे। व्यवसाय में बढे मानसिक तनाव से परेशान होकर शनिवार को उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। घर पर उन्होंने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली थी । गोली की आवाज सुनकर परिवार वाले दौड़े आए। यहां देखे तो अवधेश अपनी जान लेने की कोशिश कर रहे थे। उनको पूरा शरीर खून से सन गया था। परिवार के लोग उनको फौरन अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने उनको लखनउ रेफर कर दिया था । परिवारीजन के मुताबिक अवधेश का इलाज लखनऊ के सहारा अस्पताल में चल रहा था. एक हफ्ते से वह जीवन के लिए जूझ रहे थे लेकिन शुक्रवार को इलाजरत अवधेश जीवन कि जंग हार गए।
अवधेश रूंगटा का परिवार गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित अंबेश्वरी अपार्टमेंट में रहता है। परिवार के अन्य सदस्य भी गोरखपुर में ही रहते हैं। कुछ लोग पडरौना में भी रहते हैं और यहां भी पेट्रोल पंप के अलावा कई अन्य व्यवसाय में हैं।अवधेश के बड़े भाई आईएफएस हैं।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग