
गोरखपुर में एक ठग के कारनामे ने कइयों की नींद उड़ा दी। मामला कबूतरबाजी से संबंधित है, जिसमें कइयों को विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा और टिकट दे दिया गया, एयरपोर्ट पहुंचने पर जब फर्जीवाड़े का खुलासा होता तब पीड़ित को ठगे जाने का एहसास होता था। मामला जब पुलिस के संज्ञान में आया तब केस दर्ज हुआ और दस हजार का इनाम घोषित किया गया।
पीपीगंज पुलिस ने शुक्रवार रात जंगल कौड़िया से कबूतरबाजी गैंग के एक मास्टरमाइंड को धर दबोचा। 10 हजार के इनामी अभयनाथ मौर्य उर्फ सौरभ पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपित ने विदेश भेजने का झांसा देकर करीब 130 लोगों से 80 लाख रुपये की ठगी की थी। दोपहर बाद आरोपित को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
SP नॉर्थ जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस गिरोह ने 'शीतल ट्रेनिंग एंड ट्रेड स्टेट सेंटर नाम से चिलुआताल थाना के जंगल कौड़िया में ऑफिस खोल रखा था। इसमें लोगों को पासपोर्ट, वीजा और फ्लाइट टिकट दिलाने का लालच देकर पैसे ऐंठे जाते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला एक सुनियोजित ठगी का था। 42 पीड़ितों ने एकजुट होकर पीपीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि इस गिरोह का सरगना गगहा के हरिखोरा गांव में रहने वाला अभयनाथ मौर्य है इसे लोग सौरभ पांडेय नाम से जानते थे। जालसाज रुपये को दो बैंक खातों में जमा कराते थे। पीड़ितों का आरोप था कि हर व्यक्ति से करीब 65 हजार रुपये वसूले गए थे। इस मामले आरोपित बनाए गए निकेतन त्रिपाठी और एक अन्य व्यक्ति को पुलिस पहले ही जेल भेजवा चुकी है।
Published on:
13 Apr 2025 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
