22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर के प्रतिष्ठित कारोबारी के बेटे ने किया सुसाइड, फॉर्महाउस पर मुंह में मारे गोली

गोरखपुर में ठेकेदार अतुल श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत मुंह में लगी है गोली। सीएम के कार्यक्रम में टेंट हाउस शामियाना लगाते था। फॉर्म हाउस में फॉर्चूनर से पहुंचे और उसके कुछ बाद समय बाद गोली चलने की आवाज आई मौके पर कर्मचारी पहुंचे तो खून से लथपथ थे। सूचना मिलते ही एसएसपी डाक्टर कौस्तुभ मौके पर फोर्स के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो डोर्स: सोशल मीडिया, मृतक अपने परिवार के साथ

गोरखपुर में प्रतिष्ठित कारोबारी और गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अम्बरीश श्रीवास्तव ने शुक्रवार को लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मुंह में गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 10 बजे अम्बरीश अपनी फार्च्यूनर से अकेले फार्महाउस पहुंचे। वहां मोबाइल पर किसी से बात करते हुए ऊपरी मंजिल पर गए। करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर फार्महाउस के कर्मचारी भागकर पहुंचे। वहां उनका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। अम्बरीश खुद हाल ही में श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के महामंत्री चुने गए थे।

2012 में अंबरीश का हुआ था विवाह, सरकारी ठेकेदारी का काम करते थे

जानकारी के मुताबिक अम्बरीश का घर सिविल लाइंस की पार्क रोड पर है। घर से बाहरी छोर पर कुसम्ही में तीन मंजिला फार्महाउस है। जिसके थर्ड फ्लोर पर गोदाम है। अम्बरीश के पिता अतुल श्रीवास्तव श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। छोटा भाई रानू श्रीवास्तव बिजनेस करता है। अम्बरीश ने 2012 में दीपाली श्रीवास्ताव से शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं एक 10 साल और दूसरा 8 साल का लड़का है, अम्बरीश सरकारी ठेकेदारी का काम करते थे।

सुबह पहुंचे अपने फॉर्महाउस, गोदाम में चली गोली

अम्बरीश शुक्रवार सुबह अपने घर से फार्च्यूनर कार से कुसमी स्थिति फार्महाउस रवाना हुए। वहां पहुंचकर किसी को फोन किया। बात करते-करते तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में चले गए। वहां अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। वहां काम करने वाले लोगों को पुलिस को सूचना दी। अम्बरीश श्रीवास्तव हाल ही में श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के महामंत्री चुने गए थे। नव निर्वाचित मंत्री और कार्यकारिणी सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम योगी भी पहुंचे थे।